Breaking News : टूलकिट मामले में दिशा रवि की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक होगी. भारत और चीन के बीच बाज कमांडर स्तर की वार्ता होनी है. कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस आज राजस्थान के सभी जिलों में पदयात्रा निकालेगी. वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा मुजफ्फरनगर के बघरा में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी. टूलकिट मामले में आज पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने आज मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में विरोध प्रदर्शन का एलान किया है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले को लेकर होनेवाली बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल होंगे. आज से देश के घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है. टूर्नामेंट के पहले ही दिन 9 वनडे मैच खेले जायेंगे. ऐसे ही ताजा खबरों के लिए बने रहिए https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ…
टूलकिट मामले में दिशा रवि की जमानत याचिका पर कोर्ट ने मंगलवार तक के लिए फैसला सुरक्षित रखा
टूलकिट मामले में दिशा रवि की जमानत याचिका पर कोर्ट ने मंगलवार तक के लिए फैसला सुरक्षित रखा
टूलकिट मामले में दिशा रवि की जमानत याचिका पर जारी है सुनवाई
टूलकिट मामले में दिशा रवि की जमानत याचिका पर जारी है सुनवाई
नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
अस्वस्थ होने की वजह से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे। पंजाब के वित्त मंत्री उनकी जगह बैठक में हिस्सा लेंगे. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
यूपी में नयी सरकार की जरूरत, पुरानी सरकार ने किया जनता को निराश : अखिलेख यादव
समाजवादी पार्टी के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में नयी सरकार की जरूरत है. क्योंकि, पुरानी सरकार ने जनता को निराश किया है. किसान अपनी बात उनके पास लेकर आये होंगे, तो उन्होंने किसानों का अपमान कर दिया. इतना अपमान का सामना कभी जनता ने नहीं किया होगा, जितना बीजेपी की सरकार में हो रहा है.
पांच इनामी सहित छह माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, अगले छह माह में नक्सली मुक्त दंतेवाड़ा होने की उम्मीद : एसपी, दंतेवाड़ा
दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा है कि छह माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. इनमें से पांच इनामी माओवादी हैं. अब तक कुल 316 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं. इनमें 82 इनामी हैं. जिस तेजी से आत्मसमर्पण हो रहा है, उम्मीद है कि अगले छह महीनों में हम दंतेवाड़ा को नक्सलियों से मुक्त करने में सफल होंगे.
BJP नेता ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री की तुलना PFI से की, कहा- दोनों के बीच कोई अंतर नहीं
कर्नाटक के मंत्री सह बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा ने आरक्षण को लेकर शनिवार को कहा कि ”हमारे सरकार ने एक सेवानिवृत्त हाई कोर्ट न्यायाधीश के नेतृत्व में एक समिति बनाने का फैसला किया है. यह सभी समुदायों की जानकारी एकत्र कर राज्य मंत्रिमंडल को देगा और उस रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लेंगे. हम उन समुदायों को अपना समर्थन देंगे, जो पात्र हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया कांग्रेस पार्टी को नष्ट करने के लिए पर्याप्त हैं. इसी तरह, एचडी कुमारस्वामी भी अपनी पार्टी को नष्ट कर रहे हैं. यहां तक कि गरीब भी राम मंदिर के लिए 10 रुपये दे रहे हैं. सिद्धारमैया का कहना है कि यह विवादित भूमि है, इसलिए वह योगदान नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि पीएफआई लोगों से कहती है कि वह (राम मंदिर के लिए) योगदान ना करें, क्योंकि यह विवादित भूमि है, सिद्धारमैया भी ऐसा ही कहते हैं. उनकी भी यही राय है. सिद्धारमैया और पीएफआई के बीच कोई अंतर नहीं है, वे एक हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए