Breaking News : कैप्टन अमरिंदर सिंह की टीम में शामिल हुए प्रशांत किशोर, प्रमुख सलाहकार बने
Breaking News: आज से देश में कोरोना वैक्सीन देने का दूसरा चरण शुरू हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज वैक्सीन की खुराक ली. आज वह तमिलनाडु में रहेंगे. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज कन्याकुमारी में छात्रों से संवाद करेंगे. प्रियंका गांधी आज असम में कामाख्या मंदिर में दर्शन करेंगी. महाराष्ट्र का बजट सत्र आज से हो रहा शुरू हो रहा है. उत्तर प्रदेश में आज से प्राथमिक स्कूल खुल जायेंगे. साथ ही इलाहाबाद हाई कोर्ट आज से पूरी तरह खुल जायेगा. पश्चिम बंगाल में आज बीजेपी डेलिगेशन कोलकाता के पुलिस कमिश्नर से मिलेगा. रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर आज से ‘यूटीएस ऑन योर मोबाइल’ सेवा बहाल की जा रही है. ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बने रहिए https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ…
कैप्टन अमरिंदर सिंह की टीम में शामिल हुए प्रशांत किशोर, प्रमुख सलाहकार बने
कैप्टन अमरिंदर सिंह की टीम में शामिल हुए प्रशांत किशोर, प्रमुख सलाहकार बने
देश में पिछले 24 घंटे में सामनेआये 15510 नये मामले, 106 लोगों की हुई मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,510 नये मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,10,96,731 हुई. 106 नयी मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,157 हो गयी है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,68,627 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,07,86,457 है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
पीएम मोदी ने देश को दिया स्पष्ट संदेश, खत्म होगा दुष्प्रचार : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने देश को बहुत स्पष्ट संदेश दे दिया है. अब इससे संबंधित हर तरह का दुष्प्रचार खत्म हो जायेगा. मैं आज अपनी बुकिंग करूंगा और कल मेरी वैक्सीन लेने की योजना है. उन्होंने कहा कि वैक्सीन के बारे में संदेह ना रखें. इसके साइड इफेक्ट नहीं के बराबर हैं. वैक्सीनेशन के कारण अभी तक मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है. वैक्सीनेशन के कुछ दिन बाद कोई मौत हुई है, तो उसे आप वैक्सीनेशन से नहीं जोड़ सकते, क्योंकि हर मौत की जांच वैज्ञानिक दृष्टि से की गयी है.
आतंकियों का सहयोगी मुजमिल कादिर भट जैश-ए-मोहम्मद के विस्फोटक के साथ गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने सोमवार की सुबह 42 आरआर और 180 बीएन सीआरपीएफ के साथ मिलकर आतंकियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुजमिल कादिर भट के रूप में की गयी है. जम्मू-कश्मीर के लोरोव जगीर त्राल निवासी व्यक्ति के पास से जैश-ए-मोहम्मद के विस्फोटक (हैंड ग्रेनेड) बरामद किया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए