Live Updates

Breaking News : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अब भी गहरे कोमा में

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : देश में कोरोना संक्रमण (covid 19 in india) के मामले 33 लाख के पार चले गये हैं जबकि 25 लाख से अधिक ठीक हो चुके हैं. दुनियाभर में अब तक 24,032,128 लोग कोरोना वायरस (coronavirus) से संक्रमित हो चुके हैं. इधर, ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके (corona vaccine) का इंसानों पर दूसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल पुणे के भारती विद्यापीठ के मेडिकल कॉलेज, अस्पताल में बुधवार को शुरू किया गया. जीएसटी (gst meeting) काउंसिल की बैठक आज होनी है जिसमे रियायत और सेस पर चर्चा होगी. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) अब भी गहरे कोमा में हैं और जीवनरक्षण प्रणाली पर ही हैं. सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput case) की मौत के मामले में हर दिन नये-नये मोड़ आ रहे हैं. एनटीए ने जेईई-मेन और नीट-यूजी (JEE-NEET) को लेकर तैयारी पूरी कर ली है. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

आरबीआई ने दिए ब्याज दरों में कटौती जारी रहने के संकेत, कहा खत्म नहीं हुए हैं हमारे तरकश के तीर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ब्याज दरों में आगे और कटौती के संकेत देते हुए बृहस्पतिवार को कहा है कि कोविड-19 महामारी से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए किए गए उपायों को जल्द नहीं हटाया जाएगा. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

मुखर्जी अब भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अब भी गहरे कोमा में और जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं. सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

GST काउंसिल की बैठक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 41वीं GST काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता कर रही हैं. MoS वित्त अनुराग ठाकुर, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद हैं.

कमलनाथ ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर भेंट की

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर उनसे सौजन्य भेंट की. मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है.

कृष्णपाल गुर्जर कोरोना से संक्रमित

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर कोरोना से संक्रमित पाए गए.

देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 33,10,235

देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 33,10,235 हो गई है, जिसमें 7,25,991 सक्रिय मामले, 25,23,772 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 60,472 मौतें शामिल हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola