Breaking News : मुंबई में दो लड़के गड्ढे में डूबे
Breaking News : गृहमंत्री अमित शाह आज रात पुलवामा के सीआरपीएफ कैंप में रात गुजारेंगे. एनसीबी की अर्जी पर सेशन कोर्ट ने कहा-मामला हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर सहित देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
मुंबई में दो लड़के गड्ढे में डूबे
मुंबई के एंटोप हिल इलाके में आज शाम पानी सप्लाई लाइन की मरम्मत के लिए खोदे गए गड्ढे में 11 साल और 9 साल के दो नाबालिग लड़के डूब गये, यह जानकारी बीएमसी की ओर से दी गयी है.
दिल्ली पहुंचे समीर वानखेड़े, कहा-मैं समन पर नहीं आया
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े दिल्ली पहुंच गये हैं. उन्होंने कहा कि मैं समन पर दिल्ली नहीं आया हूं, यहां आने की वजह दूसरी है. मुझ पर लगे सारे आरोप गलत हैं.
पुलवामा के काकपोरा में पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड से हमले की खबर है. बताया गया है कि काकपोरा में यह हमला हुआ है. हालांकि, हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ दिल्ली AIIMS में भर्ती
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है. उन्हें बुखार था. मलेरिया के संक्रमण की पुष्टि हुई है.
एनसीबी की अर्जी पर सेशन कोर्ट ने कहा-मामला हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर
एनसीबी ने सेशन कोर्ट के सामने यह अपील की थी कि ड्रग्स मामले की जांच को प्रभावित करने के लिए उनपर गलत आरोप लगाये जा रहे हैं, इसलिए यह देखा जाये कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई ना हो. एनसीबी की अपील पर सेशन कोर्ट ने कहा कि मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है इसलिए वे इस मामले में कोई आदेश नहीं दे सकते हैं.
गृहमंत्री अमित शाह आज सीआरपीएफ कैंप में रात गुजारेंगे
गृहमंत्री अमित शाह आज रात पुलवामा के सीआरपीएफ कैंप में रात गुजारेंगे और जवानों के साथ खाना खायेंगे. अमित शाह कल दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए