Breaking News: कोलकाता से कस्टम डिपार्टमेंट ने 4.64 किलो सोना, 93 लाख रुपये नकद जब्त किये
Breaking News Today Live: यूपी चुनाव को लेकर आज होगी कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक. बिहार उपचुनाव में आज पटना पहुंचेंगे कन्हैया कुमार, जिग्नेश मेवाणी और हार्दिक पटेल. अमित शाह का आज से तीन दिनों का जम्मू-कश्मीर के दौरा. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
कोलकाता से 4.64 किलो सोना, 93 लाख नकद जब्त
कोलकाता में कस्टम डिपार्टमेंट ने शनिवार को मार्कस स्ट्रीट से 4.464 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया. 116 ग्राम वजनी कुल 40 गोल्ड बिस्किट बरामद किये गये हैं. विदेशी मुद्रा सहित 93 लाख रुपपये नकद भी बरामद हुए हैं. जब्त किये गये सोने और करंसी का कुल मूल्य 3.23 करोड़ रुपये बताया गया है.
तमिलनाडु में कोरोना से 17 लोगों की मौत, 306 नये संक्रमित मिले
तमिलनाडु में कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान 17 लोगों की मौत हो गयी. इस दौरान 306 नये संक्रमित बी मिले. प्रदेश में 13,280 कोरोना के एक्टिव केस हैं.
राज ठाकरे को हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे, उनकी मां और बहन कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. राज ठाकरे और उनकी बहन को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लीलावती अस्पताल के डॉ जलील पारकर ने शनिवार को यह जानकारी दी.
श्रीनगर से शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू
श्रीनगर से शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा की शनिवार को शुरुआत हो गयी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर-शारजाह इंटरनेशनल फ्लाईट को शुरू करने का एलान किया. उन्होंने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में इस पहल से पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा. ज्यादा निवेश भी आयेंगे.
अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को अयोध्या में
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दीपावली से पहले 26 अक्टूबर को अयोध्या जायेंगे. अयोध्या में वह रामलला के दर्शन भी करेंगे.
मुंबई के बांद्रा में तीन जगह एनसीबी की रेड
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई के बांद्रा में तीन जगह रेड मारी है. एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि एनसीबी की रेड अभी जारी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए