Breaking News Live: 21 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक
Breaking News Today Live : आज सुबह 10 बजे से किसानों का रेल रोको आंदोलन की शुरुआत होकर शाम चार बजे समाप्त होगा. तमिलनाडु के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर के ठकानों पर छापा, देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
21 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक
केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक 21 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित की गयी है. इस संबंध में एएनआई न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी है.
स्टेट बैंक पर आरबीआई ने लगाया 1 करोड़ रुपये का जुर्माना
रिजर्व बैंक ने भारतीय स्टेट बैंक पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. आरोप है कि रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने की वजह से यह कार्रवाई की गयी है.
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री कोलिन पावेल का कोरोना से निधन
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री व ‘ज्वाइंट चीफ्स’ के पूर्व अध्यक्ष कोलिन पावेल की कोरोना संबंधी जटिलताओं के कारण मृत्यु हो गयी. उनके परिवार की तरफ से सोमवार को यह जानकारी दी गयी. सोशल मीडिया पर एक परिवार ने कहा कि पावेल का पूर्ण टीकाकरण हो चुका था.
बलूचिस्तान विश्वविद्यालय के गेट पर विस्फोट, पुलिसकर्मी की मौत
पाकिस्तान के क्वेटा में स्थित सरयाब रोड के निकट बलूचिस्ताव विश्वविद्यालय के मेन गेट के बाहर सोमवार को बम धमाका हुआ. इसमें एक पुलिसकर्मीकी मौत हो गयी, जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गये. पाकिस्तान की मीडिया ने यह जानकारी दी है.
रणजीत सिंह मर्डर केस में राम रहीम को आजीवन कारावास की सजा
रणजीत सिंह मर्डर केस में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है. राम रहीम के साथ अन्य पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है.
नितिन अग्रवाल उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गये
समाजवादी पार्टी के बागी विधायक नितिन अग्रवाल उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गये हैं. उनके पक्ष में 304 वोट पड़े हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए