'नरेंद्र मोदी के बाद टूट जाएगी भाजपा', जानिए किस कांग्रेस के नेता ने कही ये बात

वीरप्पा मोइली ने कहा कि भाजपा हमेशा के लिए नहीं रहने वाली है. भाजपा मोदी के बाद टूट जाएगी. पार्टी उसके बाद के राजनीतिक उथल-पुथल को बर्दाश्त नहीं कर पाएगी. उन्होंने कहा कि हम सत्ता में अभी नहीं हैं. इस वजह से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दुखी होने की जरूरत नहीं हैं.
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है. इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वीरप्पा माइली का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी के अंदर सुधार चाहती हैं लेकिन उनके आसपास के लोगों ने उन्हें तोड़ दिया है. G23 के नेता वरिष्ठ नेता को निशाना बना रहे हैं. वे कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर रहे हैं.
वीरप्पा मोइली ने आगे कहा कि भाजपा हमेशा के लिए नहीं रहने वाली है. भाजपा नरेंद्र मोदी के बाद टूट जाएगी. पार्टी उसके बाद के राजनीतिक उथल-पुथल को बर्दाश्त नहीं कर पाएगी. भाजपा उसके बाद खड़ी नहीं रह पाएगी. उन्होंने कहा कि हम सत्ता में अभी नहीं हैं. इस वजह से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दुखी होने की जरूरत नहीं हैं. भाजपा और अन्य दल ऐसे हैं, जो आएंगे और जाएंगे, एक कांग्रेस पार्टी ही ऐसी है जो यहां रहेगी… हमें प्रतिबद्ध होना चाहिए और उम्मीद नहीं खोनी चाहिए.

इधर खबरों की मानें तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. आपको बता दें कि जी-23 ग्रुप कांग्रेस नेताओं का वो ग्रुप है जो पार्टी के अंदर संगठनात्मक बदलाव की मांग कर रहा है. गुलाम नबी आजाद और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भी उसी ग्रुप के नेता है. बीते दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी.
Also Read: कांग्रेस नेतृत्व ‘जी 23’ नेताओं से करेगा मुलाकात! सोनिया गांधी से आज मिल सकते हैं गुलाम नबी आजादइससे पहले बुधवार को गुलाम नबी आजाद के घर पर हुई जी-23 की बैठक में हाल के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई. इस बैठक में पार्टी के भविष्य और आगे की रणनीति पर यही चर्चा की गई कि पार्टी के भविष्य के लिए एकमात्र रास्ता सामूहिक और समावेशी नेतृत्व ही है. बैठक के बाद जारी किए गए बयान में कहा गया 2024 के लोकसभा चुनाव की खातिर भरोसेमंद विकल्प तैयार करने वाले समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ तालमेल बैठाना बेहद जरूरी है.
Just because we're not in power Congress leaders or workers should not panic. BJP and other parties are transit passengers, they'll come & go, it's the Congress that'll remain here. We should be committed to the downtrodden & need not lose hope: Congress leader M.Veerappa Moily pic.twitter.com/RmeZeDPrCE
— ANI (@ANI) March 18, 2022
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




