विपक्षी दलों की बैठक: पोस्टर विवाद से 'आप' ने झाड़ा पल्ला, कांग्रेस ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Jun 2023 5:12 PM
कांग्रेस और आप का चुनाव चिन्ह (File)
opposition meeting in patna : आप की बिहार इकाई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसके सह-प्रभारी अभिनव राय ने भी एक बयान जारी किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि भाजपा एकजुट विपक्ष से डर चुकी है इसलिए वह अफवाह और झूठ फैलाने के लिए भ्रामक पोस्टर लगवा रही है. जानें कांग्रेस ने क्या कहा
बिहार में विपक्षी दलों की बैठक के एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) को लेकर विवाद छिड़ गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर दी कि यदि कांग्रेस ने पटना विपक्ष की बैठक में केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन का आश्वासन नहीं दिया, तो आम आदमी पार्टी बैठक से बाहर हो जाएगी.
इस खबर के बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आयी है. कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने मामले पर कहा कि यदि वह बैठक में शामिल नहीं होंगे तो किसी को उनकी (अरविंद केजरीवाल) कमी महसूस नहीं होगी. हम हमेशा से ये जानते थे कि आम आदमी पार्टी इस बैठक में शामिल नहीं होने का बहाना ढूंढ़ रही है. यही नहीं, उन्हें बैठक में भाग न लेने के लिए उच्च अधिकारियों से आदेश मिला होगा.
No one will miss him (Arvind Kejriwal) if he doesn't attend the meeting. We always knew that he was searching for excuses to not go to this meeting. Also, he must have got an order from the higher-ups to not take part in the meeting: Congress leader Sandeep Dikshit, on AAP… pic.twitter.com/VmaYRtsXKZ
— ANI (@ANI) June 22, 2023
इस बीच बिहार में विपक्षी दलों की बैठक के एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) के द्वारा लगाये गये पोस्टर पर विवाद हो गया है. हालांकि इस पोस्टर से आप ने पल्ला झाड़ लिया है और पोस्टर को विपक्षी एकता के खिलाफ घृणित साजिश करार दिया है. यह पोस्टर बिहार की राजधानी पटना के एक प्रमुख चौराहे पर लगाया गया है जिसपर विकास कुमार ज्योति नामक व्यक्ति का हस्ताक्षर है. आप ने दावा किया है कि विकास कुमार ज्योति आप से जुड़ा व्यक्ति नहीं है.
Also Read: MP Election 2023 : ‘शिवराज आएंगे लेकिन विपक्ष में’, जानें क्या बोले कांग्रेस नेता कमलनाथ
यहां चर्चा कर दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही शुक्रवार को राजधानी पटना में विपक्षों दलों की बैठक बुलायी है. आप की बिहार इकाई के प्रवक्ता बब्लू कुमार ने पोस्टर मामले पर कहा कि यह विपक्षी एकता के खिलाफ एक घृणित साजिश है. हमारे नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के अपने समकक्ष भगवंत मान के साथ बैठक में हिस्सा शिरकत करेंगे. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने पोस्टर लगाया है, उसे हम नहीं जानते और वह कभी भी हमारी पार्टी का प्राथमिक सदस्य नहीं रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










