पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बल ने बरामद किया टिफिन बम, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2021 1:59 PM
सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली मिली थी कुछ असामाजिक तत्व दिवाली के मौके पर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे है. सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत मेंआयी और आनन फानन में तलाशी अभियान शुरू किया गया. जिसके बाद पुलिस को निहंग वाले झुग्गे से टिफिन बम बरामद हुआ.
पंजाब को दहलाने की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गयी है. सुरक्षा एजेंसियों ने फिरोजपुर जिले के निहंग झुग्गे से एक टिफिन बम बरामद किया है. दरअसल सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली मिली थी कुछ असामाजिक तत्व दिवाली के मौके पर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे है.
सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत मेंआयी और आनन फानन में तलाशी अभियान शुरू किया गया. जिसके बाद पुलिस को निहंग वाले झुग्गे से टिफिन बम बरामद हुआ. बम बरामद होने के बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है.
कुछ दिन पहले ही हुई था धमाका: गौरतलब है कि इससे पहले 15 सितंबर को पंजाब के जलालाबाद में टिफिन बम के जरिए धमाका किया गया था. उस समय एक बाइक में टिफिन बम रखकर धमाका किया गया था. धमाके में गांक के ही एक शख्स की मौत हो गयी थी.
बता दें, देश में अभी त्योहारी सीजन चल रहा है, ऐसे में शरारती तत्व किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से किसी बड़े धमाके की फिराक में हैं. हालांकि पुलिस की तत्परता से इस वारदात को होने से पहले ही रोक दिया गया, साथ ही पुलिस घटना से जुड़े लोगों की तलाश में हैं.
इन दिनों जम्मू कश्मीर के साथ साथ पंजाब में की भी सुरक्षा में पाकिस्तानी घुसपैठ जारी है. पाकिस्तान की ओर से कई आतंकी संगठन भारत में धमाके की योजना बना रहे हैं. इन संगठनों को पाकिस्तान सरकार की ओर से पूरी मदद मिलती है. पंजाब की सुरक्षा को लेकर पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर चुके हैं.
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










