केरलः कोच्चि यूनिवर्सिटी में भगदड़, चार छात्रों की मौत, 60 से ज्यादा घायल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Nov 2023 10:45 PM
केरल के कोच्चि के CUSAT विश्वविद्यालय में भगदड़ में चार छात्रों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शनिवार को बताया कि कोच्चि विश्वविद्यालय में भगदड़ में चार छात्रों के शव मिले हैं. और कई घायल हो गए हैं. यह दुर्घटना विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान हुई.
केरल के कोच्चि के CUSAT विश्वविद्यालय में भगदड़ में चार छात्रों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. यह दुर्घटना निखिता गांधी के एक संगीत समारोह के दौरान हुई, जो परिसर के ओपन-एयर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था. स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक, कलामासेरी मेडिकल कॉलेज में घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है.
केरल: कोच्चि के CUSAT विश्वविद्यालय में भगदड़ में चार छात्रों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। यह दुर्घटना निखिता गांधी के एक संगीत समारोह के दौरान हुई, जो परिसर के ओपन-एयर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार, कलामासेरी मेडिकल कॉलेज में… pic.twitter.com/u7t3WvzYQc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2023
4 की मौत, 60 से ज्यादा लोग घायल
बता दें, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शनिवार को बताया कि कोच्चि विश्वविद्यालय में भगदड़ में चार छात्रों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. यह दुर्घटना विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान हुई. जॉर्ज ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कलामसेरी मेडिकल कॉलेज में चार व्यक्तियों के शव मिले हैं. केरल के अधिकारियों ने कहा कि कलामस्सेरी मेडिकल कॉलेज लाये जाने तक दो युवक और दो युवतियों की मौत हो चुकी थी. वहीं, भगदड़ में 60 से ज्यादा व्यक्ति घायल हुए हैं.
संगीत कार्यक्रम देखने पहुंचे थे छात्र
गौरतलब है कि कोचीन विश्वविद्यालय परिसर के अंदर छात्र गायिका निकिता गांधी का संगीत कार्यक्रम देखने पहुंचे थे. लेकिन अचानक से आई बारिश के कारण कार्यक्रम बाधित हो गया और लोग आश्रय के लिए इधर-उधर भागने लगे. भारी बारिश के दौरान जब छात्र सुरक्षित हिस्से की ओर भाग रहे थे तब मची भगदड़ में कई छात्र घायल हो गए. वहीं, घटना को लेकर प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि दो छात्र और दो छात्राओं की मौत हो गई है. जबकि 60 से अधिक लोगों का कलामसेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और कुछ अन्य अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है. वीना जॉर्ज ने बताया कि चार और छात्रों की हालत गंभीर है.
बारिश के कारण मची भगदड़
वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कार्यक्रम में केवल टिकट धारकों को प्रवेश की अनुमति थी. हालांकि, संगीत कार्यक्रम के दौरान कई स्थानीय निवासी भी सभागार के बाहर पहुंच गये थे. वहीं जब अचानक से बारिश शुरू हो गई तो सभी दर्शक मंच की ओर दौड़ पड़े. इस भगदड़ में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये और चार छात्रों की मौत हो गई.
सीएम ने दिया मंत्रियों को निर्देश
वहीं, घटना के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कोझिकोड़ के एक सरकारी अतिथि गृह में आपात बैठक की और विद्यार्थियों की मौत पर शोक जाहिर किया है. विजयन ने रविवार को उत्तरी जिले में जारी नव केरल सदास कार्यक्रम के संबंध में निर्धारित सभी सांस्कृतिक एवं कला कार्यक्रमों को रद्द करने की घोषणा कर दी है. उन्होंने विभिन्न कार्यों में समन्वय के लिए मंत्री पी राजीव और आर बिंदू को कलामसेरी परिसर जाने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी घायलों के समुचित इलाज का निर्देश देते हुए स्वास्थ्य मंत्री से स्थिति की पूर्ण जानकारी मांगी है.
भाषा इनपुट से साभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










