ओरछा में सीएम शिवराज ने रामराजा लोक का किया भूमि पूजन, कमलनाथ ने कहा- बहुत सारी पूजा करनी पड़ेगी

एक दर्जन से अधिक पंडितों ने भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न करवाया. ओरछा में श्री राम राजा सरकार का भव्य रामराजा लोक बनने से पूरे जिले में हर्ष का माहौल नजर आ रहा है. देखें तस्वीर

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर बयानों के तीर चलाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं. इस क्रम में ताजा बयान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का सामने आया है. उन्होंने राजधानी भोपाल में कहा कि शिवराज सिंह को बहुत सारी पूजा करनी पड़ेगी. सूखा, बिजली, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाले की पूजा करनी पड़ेगी, ये सब पूजा वे(शिवराज सिंह चौहान) करें तब कुछ बात बने.

आपको बता दें कि निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा में बनने वाले भव्य रामराजा लोक के भूमि पूजन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओरछा पहुंचे हैं जिसपर कमलनाथ ने कटाक्ष किया है. यहां सीएम शिवराज का बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने मत्था टेक कर रामराजा लोक का भूमि पूजन किया.

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ओरछा में 300 करोड़ की जल प्रदाय योजनाओं का भी भूमि पूजन किया. इस दौरान सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक अनिल जैन, शिशुपाल यादव, जिलाध्यक्ष अखिलेश अयाची मौजूद रहे.

ओरछा में भूमि पूजन का यह कार्यक्रम एक महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जिसकी तस्वीरें सामने आ रही है. आज से दो दिन पहले से यहां पर जिला प्रशासन ने आयोजनों की शुरुआत कर दी थी. मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओरछा पहुंचे और रामराजा सरकार लोक का भूमि पूजन किया. इस दौरान आयोजन में हजारों लोग नजर आये.

मुख्यमंत्री और लाखों लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. ओरछा में हर घर के आगे आकर्षक रंगोली लोगों के द्वारा बनाई गई. यही नहीं पूरे रामराजा मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










