Bhabanipur Bypoll Result : दीदी की बंगाल में बची रहेगी कुर्सी, भवानीपुर से 58000 मतों से जीतीं ममता बनर्जी
Bhabanipur Bypoll Result Live: तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री बनी रहेंगी या उन्हें इस पद से हाथ धोना पड़ेगा? रविवार को भवानीपुर विधानसभा समेत बंगाल की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना है. इसमें सबसे अहम भवानीपुर सीट को माना जा रहा है.
17वें राउंड की मतगणना में 46,000 वोटों से आगे
भवानीपुर उपचुनाव में टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी 17वें राउंड की मतगणना में 46,000 वोटों से आगे चल रही हैं. इसमें बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल को करीब 21000 वोट मिले हैं.
15वें राउंड में 40,000 वोटों से ममता बनर्जी आगे
भवानीपुर उपचुनाव की मतगणना के 15वें राउंड में ममता बनर्जी अब लगभग 40,000 वोटों से आगे हो चुकी है. इसके साथ ही, टीएमसी कार्यकर्ताओं ने अभी से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया है.
14वें राउंड में ममता बनर्जी 37,000 मतों से आगे
14वें राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी को कुल 55404 वोट मिल चुके हैं, जबकि प्रियंका टिबरेवाल को 17854 वोट मिले हैं. इस समय ममता बनर्जी 37,000 मतों से बढ़त बनाए हुई हैं.
12वें राउंड की गिनती में ममता बनर्जी 35,000 से अधिक वोट से आगे
12वें राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी की बढ़त 35,000 मतों को पार कर गई है.
11वें राउंड में ममता बनर्जी 34,000 वोट से आगे
भवानीपुर उपचुनाव में ममता बनर्जी एकतरफा बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही हैं. 11वें राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी का अंतर 34 हजार हो गया है. 11वें राउंड में ममता बनर्जी को 45,894 वोट, प्रियंका टिबरेवाल को 11,894 और श्रीजीब को 1515 मत मिले हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए