फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाने वाला बंगाल पहला राज्य बना, BJP-TMC में छिड़ी जुबानी जंग

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 09 May 2023 6:45 AM

विज्ञापन

बैन लगाये जाने के बाद अगर राज्य में किसी भी सिनेमाघर फिल्म दिखायी जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ममता बनर्जी ने कहा कि ‘द केरला स्टोरी’ में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, जिसका इरादा केरल को बदनाम करना है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विवादास्पद फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दे दिया है. इसके साथ ही बंगाल केरल स्टोरी पर बैन लगाने वाला पहला राज्य बन गया है. उन्होंने कहा, नफरत और हिंसा की किसी भी घटना को टालने के लिए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाया गया है.

फिल्म के प्रदर्शन पर सिनेमाघर के खिलाफ होगी कार्रवाई

बैन लगाये जाने के बाद अगर राज्य में किसी भी सिनेमाघर फिल्म दिखायी जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ममता बनर्जी ने कहा कि ‘द केरला स्टोरी’ में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, जिसका इरादा केरल को बदनाम करना है.

फिल्म के बैन के बाद टीएमसी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज

द केरल स्टोरी पर बैन के फैसले के बाद बीजेपी और टीएमसी के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी है. भाजपा ने राज्य सरकार पर अपने राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए अल्पसंख्यक समुदाय को खुश करने का आरोप लगाया, जबकि टीएमसी ने भाजपा पर 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले देशभर में सांप्रदायिक विमर्श बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

Also Read: The Kerala Story: कंगना रनौत ने ‘द केरल स्टोरी’ की सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आप हमला कर रहे तो आतंकवादी…

अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी पर बोला हमला

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा, विपक्ष का चेहरा बेनकाब हो रहा है, वे तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं. फिल्म (द केरला स्टोरी) पर प्रतिबंध लगाकर पश्चिम बंगाल अन्याय कर रहा है. हाल ही में बंगाल में एक लड़की का बलात्कार और हत्या कर दी गई थी. आप (ममता बनर्जी) ऐसे आतंकवादियों के लिए खड़े होकर क्या प्राप्त कर रही हैं.

ममता बनर्जी का आरोप- माकपा और बीजेपी साथ मिलकर रही काम

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है और इसलिए केरल में सत्ता में रहते हुए भी उसने फिल्म के प्रदर्शन का विरोध नहीं किया. इधर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि टीएमसी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करती है, लेकिन उसने फिल्म पर प्रतिबंध लगाकर यह साबित कर दिया कि वह किसका समर्थन कर रही है. घोष ने कहा, यह फिल्म आतंकवाद और आईएस के खिलाफ है. क्या टीएमसी आतंकवाद का समर्थन कर रही है? यह प्रतिबंध अल्पसंख्यक समुदाय के एक वर्ग को खुश करने के लिए लगाया गया है.

क्या है फिल्म द केरल स्टोरी में

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित यह फिल्म केरल में महिलाओं के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें धर्म परिवर्तन और आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है. फिल्म पांच मई को रिलीज हुई थी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola