Breaking News: कर्नाटक में कल से खुल रहे स्कूल, प्रशासन ने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: नर्मदा घाटी परियोजना के तहत बनाई जा रही अंडरग्राउंड टनल धंस गई है, जिससे काम कर रहे कई मजदूर अंदर फंस गए. राहुल बजाज का अंतिम संस्कार आज होगा. देश-दुनिया की खबर के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

कर्नाटक में कल से खुल रहे स्कूल, प्रशासन ने की तैयारी

हिजाब विवाद के कारण कर्नाटक में बंद हुए स्कूल कल कोर्ट के आदेश से खुल रहे हैं, शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर प्रशासन ने मीटिंग की और पुलिस ने फ्लैग मार्च किया.

जम्मू-कश्मीर में कोरोना पाबंदियों में मिली छूट

जम्मू-कश्मीर में कोरोना पाबंदियों में छूट मिली है. काॅलेजों और यूनिवर्सिटी को खोलने की इजाजत दे दी गयी है.

कल से कर्नाटक में खुल रहे स्कूल, उडुपी में धारा 144 लागू

हिजाब विवाद के बीच कल सोमवार 14 फरवरी सेे कर्नाटक में खुल रहे हैं . प्रथम चरण में कक्षा 1-10 तक के स्कूल खुलेंगे. वहीं विवाद को देखते हुए उडुपी में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक धारा 144 लागू है.

रियलिटी शो बिग बॉस के सेट पर लगी आग

रियलिटी शो बिग बॉस के सेट पर आग लगने की खबर आ रही है. टीवी न्‍यूज आज तक के अनुसार फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं.

बोले अमित शाह – चन्नी साहब फिर से सरकार बनाने का ख्वाब देख रहे हैं

लुधियाना में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चन्नी साहब आप फिर से सरकार बनाने का ख्वाब देख रहे हैं जो आदमी देश के प्रधानमंत्री का रूट सु​रक्षित नहीं रख सकता वो पंजाब को सुरक्षित रख सकता है क्या? चन्नी जी आपको एक सेकंड भी यहां पर शासन करने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि मैंने अभी अरविंद केजरीवाल का भाषण सुना, वो कह रहे हैं कि हम नशे को भगाएंगे. केजरीवाल साहब पूरी दिल्ली को शराब में डुबोने के बाद आप पंजाब में आकर कहते हैं कि हम नशे से मुक्त करेंगे.

रन्हौला इलाके सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग

दिल्ली के रन्हौला इलाके सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई जिससे 3 दुकानें जलकर खाक हो गईं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola