Breaking News LIVE: विदेश मंत्रालय ने कहा-यूक्रेन में मारे गये युवक का शव भारत लाया जायेगा

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: गहराता जा रहा है रूस और यूक्रेन के बीच की लड़ाई. अमेरिकी दूत ने कहा- रूस ने किया क्लस्टर और वैक्यूम बम का इस्तेमाल. रूस पर दुनिया के देशों की कार्रवाई. अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र से 12 रूसी राजनयिकों को किया निष्कासित. देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

यूक्रेन में मारे गये युवक का शव भारत लाया जायेगा

विदेश मंत्रालय ने कहा-यूक्रेन में मारे गये युवक का शव भारत लाया जायेगा. इसके लिए कोशिश जारी है.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने की पीएम मोदी से बात

यूक्रेन संकट के बीच आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी से बात की है. हालांकि अभी इस बातचीत का ब्यौरा नहीं मिला है.

तमिलनाडु में आज आये कोरोना के 348 नये मामले, दो की मौत

तमिलनाडु में आज कोरोना के 348 नये मामले सामने आये, जबकि दो लोगों की मौत हो गयी है.

यूक्रेन में मारे गये युवक के परिजनों से पीएम मोदी ने की बात

आज यूक्रेन में मारे गये भारतीय युवक नवीन के परिजनों से पीएम नरेंद्र मोदी ने बात की है और उन्हें सांत्वना दी है. नवीन शेखरप्पा वहां मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे.

ऑफलाइन क्लास के लिए अब अभिभावकों का सहमति पत्र जरूरी नहीं

दिल्ली में अब बच्चों के ऑफलाइन क्लास के लिए अभिभावकों का सहमति पत्र जरूरी नहीं होगा. यह आदेश आज दिल्ली सरकार ने जारी किया है.

हॉस्पिटल में सिलेंडर फटा

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में सिलेंडर फटने की खबर है. बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola