Bangladesh Violence: बांग्लादेश की स्थिति पर भारत की करीबी नजर, पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक
PM Modi
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंसा और वहां की मौजूदा स्थिति को लेकर भारत में हलचल तेज हो गई है. बैठकों का दौर जारी है. सीमाएं सील कर दी गई हैं.
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हुए घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास में सुरक्षा मामलों की समिति की बड़ी बैठक की. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल बैठक में मौजूद थे.
जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
बांग्लादेश में हुए घटनाक्रम के बीच, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. बांग्लादेश की नेता शेख हसीना का सैन्य विमान उनके देश में उथल-पुथल के बीच दिल्ली से लगे गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर उतरा. माना जाता है कि जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी को पड़ोसी देश में बदलते घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी. हालांकि, बैठक के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच मेघालय सरकार ने बॉर्डर पर लगाया कर्फ्यू, अधिकारियों के साथ की बड़ी बैठक
बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर मेघालय के डिप्टी सीएम प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने कहा, आज शाम को मैंने बांग्लादेश के हालात को देखते हुए एक आपातकालीन बैठक बुलाई. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, बीएसएफ के आईजी मौजूद थे. हमने आज रात से बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. यह कर्फ्यू भारतीय क्षेत्र में जीरो पॉइंट या अंतरराष्ट्रीय सीमा पोल से 200 मीटर अंदर तक हर रोज शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा, जब तक कि हालात में सुधार नहीं हो जाता.
Also Read: Bangladesh Violence: शेख हसीना से मिले NSA अजीत डोभाल, हिंडन एयरबेस पर घंटों हुई बातचीत
बांग्लादेश से भागकर भारत पहुंची शेख हसीना
बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने जब प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लिया, तब शेख हसीना ने वायुसेना के एक सी-130 जे सैन्य परिवहन विमान से भारत पहुंचीं. उनका विमाने गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर उतरा. फिलहाल शेख हसीना एयरबेस में ही मौजूद हैं. इस बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शेख हसीना से एयरबेस में ही मुलाकात की. अजीत डोभाल के साथ शेख हसीना ने बांग्लादेश के मौजूदा हालात और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की. भारतीय वायुसेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उन्हें सुरक्षा मुहैया करा रही हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










