Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने कट्टा लेकर दिखायी दबंगई, शादी समारोह में मचाया उत्पात

Dhirendra-Shastri
धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने एक शादी के समारोह में उत्पात मचाया है. कथित रूप से पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम ने मुंह में सिगरेट और हाथ में पिस्टल लेकर लोगों को धमका रहा है. सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद छतरपुर पुलिस ने संज्ञान लिया है और मामले की जांच में जुट गयी है.
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री कुछ दिनों से मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. लेकिन चमत्कार करने और पर्चे पर नाम लिखकर रोग दूर भगाने का दावा करने वाले धीरेंद्र शास्त्री इस समय अपने भाई की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) के भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उनके हाथ में कट्टा नजर आ रहा है.
पिस्टल दिखाकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने की दबंगई
सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा शख्स बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई है. वीडियो में शालिग्राम गर्ग हाथ में पिस्टल लेकर दबंगई करते दिख रहे हैं. बताया जा रहा है धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने एक शादी के समारोह में उत्पात मचाया है. कथित रूप से पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम ने मुंह में सिगरेट और हाथ में पिस्टल लेकर लोगों को धमका रहा है. सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद छतरपुर पुलिस ने संज्ञान लिया है और मामले की जांच में जुट गयी है.
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप
खबर है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर शादी के समारोह में मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लग रहा है. मालूम हो महाशिवरात्री पर बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने 121 जोड़ों की शादी करायी. जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी जोड़ों को आर्शीवाद देने पहुंचे थे.
Also Read: Dhirendra Shastri: कौन हैं बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री, क्या वास्तव में करते हैं कोई चमत्कार
क्यों चर्चा में हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री
दरअसल बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने और लोगों को भटकाने का आरोप लगा है. शास्त्री विवादों में तब आये जब वह 5 से 11 जनवरी के बीच नागपुर में कथा करने गये थे. उसी समय अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने उनपर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया. उनके खिलाफ इसको लेकर शिकायत भी दर्ज करायी गयी.
धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की मिल चुकी है धमकी
कुछ दिनों पहले खबर आयी थी कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई के फोन पर किसी अज्ञात शख्स ने फोन कर बागेश्वर धाम बाबा को जान से मारने की धमकी दी थी. धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई लोकेश गर्ग ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनके फोन पर रात 9 बजकर 15 मिनट पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया. फोन रिसीव करने पर शख्स ने कहा, धीरेंद्र से बात कराओ. लोकेश गर्ग ने कहा, मेरी धीरेंद्र शास्त्री तक पहुंच नहीं है, उनसे बात करा पाना मुश्किल है. फिर शख्स ने कहा, धीरेंद्र की तेरहवीं की तैयारी कर लेना. यह कहते हुए शख्स ने फोन कट कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










