Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में जेबकतरों का आतंक, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस, कर दी ऐसी डिमांड

Updated:
विज्ञापन
Baba Bageshwar

Baba Bageshwar (पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री)

धीरेंद्र शास्त्री मुंबई में दो दिवसीय कार्यक्रम शनिवार को मीरा रोड के सालासर सेंट्रल पार्क मैदान में शुरू हुआ. पुलिस ने बताया कि शनिवार को शास्त्री के चार घंटे के प्रवचन के दौरान करीब 36 महिलाओं ने शिकायत की कि उनकी सोने की चेन जेबकतरों ने चुरा लीं.

विज्ञापन

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा रोड पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर बवाल शुरू को चुका है. महाराष्ट्र पुलिस एक्शन में आ गयी है. अंधविश्वास विरोधी संगठनों और विपक्षी दलों की आपत्तियों के बीच, पुलिस ने आयोजकों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि शास्त्री ऐसा कोई विवादित बयान नहीं देंगे, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका हो.

दो दिवसीय कार्यक्रम में मुंबई पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री मुंबई में दो दिवसीय कार्यक्रम शनिवार को मीरा रोड के सालासर सेंट्रल पार्क मैदान में शुरू हुआ. पुलिस ने बताया कि शनिवार को शास्त्री के चार घंटे के प्रवचन के दौरान करीब 36 महिलाओं ने शिकायत की कि उनकी सोने की चेन जेबकतरों ने चुरा लीं.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम का अंधविश्वास विरोधी संगठनों ने किया था विरोध

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दो दिवसीय कार्यक्रम का कुछ अंधविश्वास विरोधी संगठनों ने विरोध किया है. इन समूहों ने शुक्रवार को स्थानीय पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने का अनुरोध किया था. अंधविश्वास विरोधी संगठनों के विरोध को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने आयोजकों को नोटिस जारी कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि शास्त्री कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की भड़काऊ टिप्पणी न करें.

Also Read: Bageshwar Dham: भाई के खिलाफ FIR पर बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री, ‘जो करेगा वो भरेगा’

धर्म का विरोध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम के प्रमुख ने शनिवार को अपने कार्यक्रम के दौरान कहा था कि धर्म का विरोध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा था, ‘‘पूरे भारत को भगवान राम का भारत बनाया जाएगा. मैं जानता हूं कि वे मुझे नहीं बख्शेंगे, लेकिन हम भी उन्हें नहीं बख्शेंगे.

कांग्रेस ने शास्त्री के महाराष्ट्र प्रवेश लगाने की कर दी थी मांग

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एवं विधायक जितेंद्र आव्हाड ने एक ट्वीट में कहा कि महाराष्ट्र में संत तुकाराम महाराज का अपमान करने वाले व्यक्ति का प्रवचन होना दुर्भाग्य की बात है. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने हाल ही में राज्य सरकार को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि शास्त्री को राज्य में प्रवेश करने की अनुमति न दी जाए. कांग्रेस नेता ने उन पर तुकाराम महाराज का अपमान करने और उनके लाखों भक्तों को नाराज करने का आरोप लगाया था.

अपने चमत्कार को लेकर विवादों में हैं धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम सरकार के नाम से लोकप्रिय शास्त्री के मध्य प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी बड़ी संख्या में अनुयायी हैं. महाराष्ट्र के तर्कवादी श्याम मानव ने कुछ महीने पहले उन्हें अपने चमत्कार साबित करने की चुनौती दी थी. धीरेंद्र शास्त्री पर अंध विश्वास फैलाने का आरोप लगा है. शास्त्री भूत प्रेत भगाने का दावा करते हैं, जिसको लेकर भी विवादों में हैं. उनके खिलाफ कैंसर का इलाज करने और छुआ-छूत को बढ़ावा देने का भी आरोप लगा है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola