Bageshwar Dham: भाई के खिलाफ FIR पर बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री, ‘जो करेगा वो भरेगा’

Dhirendra-Shastri
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, उनके भाई के बारे में उन्हें मीडिया से खबरें मिली हैं. मै किसी भी गलत काम के साथ खड़ा नहीं हूं. जो करेगा वो भरेगा. मामले की जांच चल रही है, फैसला भी होगा. इस बीच उन्होंने मीडिया से अनुरोध भी किया कि हर मामले को उनके साथ न जोड़ा जाए.
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने अपने भाई शालिग्राम के खिलाफ मामला दर्ज होने पर पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, वो गलत के साथ कभी खड़े नहीं होंगे. उन्होंने कहा, जो जैसा करेगा, उसे वैसा ही फल भोगना पड़ेगा.
हर मामले को मुझसे न जोड़ा जाए : धीरेंद्र शास्त्री
न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बात करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, उनके भाई के बारे में उन्हें मीडिया से खबरें मिली हैं. मै किसी भी गलत काम के साथ खड़ा नहीं हूं. जो करेगा वो भरेगा. मामले की जांच चल रही है, फैसला भी होगा. इस बीच उन्होंने मीडिया से अनुरोध भी किया कि हर मामले को उनके साथ न जोड़ा जाए. उनकी कोशिश सनातन धर्म को आगे बढ़ाने की है और उस काम में वो लगातार लगे हैं.
धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर शादी समारोह में बवाल करने का लगा आरोप
गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने एफआईआर दर्ज की ली है. धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर एक शादी समारोह में पिस्टल लेकर लोगों को धमकी देने और मारपीट का अरोप लगा है. शालिग्राम गर्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें तमंचा लहराते हुए देखा गया था. वीडियो वायरल होने के बाद ही उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है.
Also Read: Dhirendra Shastri: कौन हैं बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री, क्या वास्तव में करते हैं कोई चमत्कार
आईपीसी की कई धाराओं के तहत पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई के खिलाफ मामला दर्ज
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई के शालिग्राम गर्ग के खिलाफ मध्य प्रदेश के बमीठा पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427 के तहत मामला दर्ज किया है. इसके अलावा उनके खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया गया है.
लड़की के पिता ने धीरेंद्र शास्त्री के भाई के खिलाफ दर्ज कराया केस
खबर है गढ़ा गांव में एक अहिरवार परिवार में एक लड़की की शादी हो रही थी. तभी शालिग्राम गर्ग हाथ में पिस्टल लेकर समारोह स्थल पर आये और जमकर उत्पात मचाया. लोगों ने उनपर आरोप लगाया है कि उन्हें नशे की हालत में शादी समारोह में मौजूद लोगों के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग किया. महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की. इस घटना के बाद लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










