Ayodhya Ram Mandir : रामलला मंदिर के गर्भगृह में इस दिन होंगे विराजमान; शबरी और जटायु के भी बनेंगे मंदिर

Updated:
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir : रामलला मंदिर के गर्भगृह में इस दिन होंगे विराजमान; शबरी और जटायु के भी बनेंगे मंदिर

Ayodhya Ram Mandir Latest Updates : अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण में 1800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. राम जन्मभूमि परिसर में हिंदू धर्म से जुड़ी महान विभूतियों और साधु-संतों की प्रतिमाओं को भी स्थान दिया जाएगा.

विज्ञापन
undefined

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर है. देशभर की नजरें राम मंदिर पर हैं. सबके मन में यही सवाल है कि राम मंदिर कब तक बनकर तैयार हो जाएगा. मंदिर निर्माण में कितना खर्च आयेगा? नये मंदिर में रामलला के दर्शन कब से होंगे? इस सारे सवालों के जवाब मंदिर निर्माण के लिए गठित संस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दिये हैं.

undefined

अयोध्या में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण की तैयारियां चल रही हैं. रामलला वर्ष 2024 में मकर संक्रांति के दिन, यानी 15 जनवरी को मुख्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे. इसके साथ ही यहां उनका दर्शन और पूजन शुरू हो जाएगा. इससे पहले दिसंबर 2023 तक मुख्य मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा.

undefined

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण में 1800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. राम जन्मभूमि परिसर में हिंदू धर्म से जुड़ी महान विभूतियों और साधु-संतों की प्रतिमाओं को भी स्थान दिया जाएगा. राम मंदिर के निर्माण का लगभग 30 से 40 प्रतिशत पूरा हो चुका है.

undefined

पिछले साल 5 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया था. राम जन्मभूमि परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है और इसके दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाने का अनुमान है. मंदिर में जनवरी 2024 (मकर संक्राति) तक भगवान राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने की संभावना है.

undefined

मंदिर के चबूतरे को तैयार करने के साथ ही गर्भगृह पर भी मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है. अगस्त 2020 में पीएम मोदी द्वारा मंदिर निर्माण की नींव रखे जाने के बाद अब तक मंदिर का लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. मंदिर के फाउंडेशन को तैयार किये जाने के बाद 21 फुट ऊंचे फर्श को भी तैयार कर लिया गया है.

undefined

भगवान राम की मूर्ति के निर्माण में सफेद संगमरमर का उपयोग किया जाएगा. मंदिर के 70 एकड़ परिसर में सात और मंदिर भी बनाये जाएंगे. ये मंदिर महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि वाल्मीकि, महर्षि अगस्त, निषाद राज, माता शबरी और जटायु के होंगे. राम मंदिर में रामायण काल ​​की कई अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी लगेंगी.

undefined

गर्भगृह में विराजमान होने वाली रामलला की मूर्ति किस चीज से बनेगी? इसपर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में चर्चा हुई. कुछ सदस्यों की राय थी कि रामलला के बालरूप की प्रतिमा शालिग्राम शिला से बने, तो कुछ का मानना था कि संगमरमर या काष्ठ धातु की प्रतिमा बने. अब तकनीकी टीम की राय से इसका फैसला होगा. यह टीम मंदिर का डिजाइन इस तरह तैयार कर रही है कि रामनवमी पर सूर्य की किरणें रामलला पर पड़ें.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola