राम मंदिर के मुख्य पुजारी की कितनी है सैलरी? कभी मिलता था केवल 100 रुपये वेतन

Updated:
विज्ञापन
Acharya Satyendra Das

Acharya Satyendra Das

Ram Mandir Chief priest salary: राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी का नाम आचार्य सत्येंद्र दास है. क्या आपको मालूम है, उनकी सैलरी कितनी है? अगर नहीं, तो आज हम इस खबर के माध्यम से आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं.

विज्ञापन

Ram Mandir Chief priest salary: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला विराज चुके हैं. जनवरी में पहली वर्षगांठ भी मनाई जाएगी. यहां के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास करीब 34 साल से रामलला की सेवा कर रहे हैं. इसके बदले उन्हें मंदिर ट्रस्ट की ओर से कुछ सैलरी भी दी जाती है. 80 साल से अधिक उम्र के आचार्य सत्येंद्र दास 1 मार्च 1992 से राममंदिर के मुख्य अर्चक के रूप में सेवा दे रहे हैं. उस समय उनकी सैलरी बहुत कम हुआ करती थी. लेकिन 34 वर्षों के बाद उनकी सैलरी हजारों रुपये हो गई है.

Ram Mandir Chief priest salary: पहले केवल 100 रुपये थी आर्चाय सत्येंद्र दास की सैलरी

राममंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की सैलरी शुरुआत में केवल 100 रुपये प्रति माह थी. लेकिन अब उनकी सैलरी 38500 प्रति माह को गई है. यही नहीं मंदिर ट्रस्ट ने उन्हें आजीवन सैलरी देने का निर्णय लिया है.

अस्वस्थ चल रहे हैं आचार्य सत्येंद्र दास

अयोध्या राममंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास की उम्र 80 वर्ष से अधिक हो चुकी है. फिलहाल वो अस्वस्थ चल रहे हैं. मंदिर ट्रस्ट ने उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उनके कार्य से मुक्ति का निवेदन किया है. साथ ही फैसला लिया गया है कि वो जब भी चाहें रामलला की पूजा अर्चना कर सकते हैं. इसके लिए कोई रोक नहीं रहेगी.

11 जनवरी को मनाई जाएगी राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ हिंदू पंचांग के अनुसार अगले साल 11 जनवरी को मनाई जाएगी. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल द्वादशी (22 जनवरी 2024) को की गई थी और 2025 में यह तिथि 11 जनवरी को पड़ेगी, इसलिए उस दिन से राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा. 11 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर रामलला का अभिषेक और भव्य आरती की जाएगी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola