पृथ्वी के नजदीक से आज गुजरेगा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी बड़ा क्षुद्रग्रह, जानिए कितना बड़ा है आकार

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :18 Sep 2022 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
पृथ्वी के नजदीक से आज गुजरेगा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी बड़ा क्षुद्रग्रह, जानिए कितना बड़ा है आकार

हफ्ते की शुरुआत में अंतरिक्ष में गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से बड़ा एक क्षुद्रग्रह धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है. यह क्षुद्रग्रह करीब 210 मीटर ऊंचा है, जबकि गुजरात में भारत सरकार की ओर से बनाए गए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई करीब 192 मीटर है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : हमारे सौर मंडल के अंतरिक्ष का एक क्षुद्रग्रह 2005 RX3 62,820 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है. मीडिया की रिपोर्ट की मानें, तो यह क्षुद्रग्रह आज यानी रविवार 18 सितंबर को पृथ्वी के पास से गुजरेगा. हालांकि, इससे पहले भी कई क्षुद्रग्रह पृथ्वी के पास से होकर गुजरे हैं, लेकिन चूंकि इसका आकार गुजरात में भारत भर से लोहा जमा करने के बाद बनाए गए स्टैचूय ऑफ यूनिटी से भी बड़ा बताया जा रहा है, इसलिए रविवार को पृथ्वी के नजदीक से गुजरने वाला क्षुद्रग्रह चर्चा का विषय बना हुआ है.

18 सितंबर को पृथ्वी के पास से गुजरेगा क्षुद्रग्रह

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में अंतरिक्ष में गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से बड़ा एक क्षुद्रग्रह धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है. यह क्षुद्रग्रह करीब 210 मीटर ऊंचा है, जबकि गुजरात में भारत सरकार की ओर से बनाए गए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई करीब 192 मीटर है. मीडिया की रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि क्षुद्रग्रह पृथ्वी से 47,42,252 किलोमीटर दूर है और इसके 18 सितंबर को पृथ्वी के पास पहुंचने की उम्मीद है.

क्या है क्षुद्रग्रह

रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि करीब 4.6 अरब साल पहले जब सौर मंडल का गठन हो रहा था, उस समय कुछ चट्टान और अवशेष अंतरिक्ष में इधर-उधर बिखर गए थे. ये अवशेष ठीक उसी प्रकार बिखर गए थे, जैसे मकान बनाते समय छर्री, रेत और सीमेंट का कुछ हिस्सा बचा रह जाता है, जो बाद में जमकर पत्थर का रूप धारण कर लेता और घर के आसपास इधर-उधर बिखर जाता है. अंतरिक्ष में तैरने वाले क्षुद्रग्रह भी सौर मंडल के बचे हुए चट्टानों और अवशेष हैं.

पृथ्वी से कितनी है दूरी

रिपोर्ट के अनुसार, आम तौर पर क्षुद्रग्रहों को सौर मंडल में पृथ्वी के सबसे निकटतम की वस्तुओं के रूप में वर्गीकृत किया जाता है. यदि पृथ्वी से उनकी दूरी के बारे में बात की जाए, तो वह पृथ्वी से सूर्य की दूरी से करीब 1.3 गुना से कम है.

Also Read: विशाल क्षुद्रग्रह से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं: नासा
किस-किस डेट को पृथ्वी के पास से गुजरेगा क्षुद्रग्रह

रिपोर्ट में कहा गया है कि वैज्ञानिकों की ओर से नामित क्षुद्रग्रह 2005 RX3 18 सितंबर को 62,820 किलोमीटर प्रति घंटे की चौंका देने वाली गति से पृथ्वी के पास आएगा. वहीं, 2020 पीटी4 नामक क्षुद्रग्रह 39,024 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी से 71,89,673 किलोमीटर दूर गुजरेगा. इसके साथ ही, 2022 क्यूडी1 नामक क्षुद्रग्रह लगभग 130 मीटर के पार है और 16 सितंबर को 34,200 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी के पास से गुजर चुका है. रिपोर्ट के अनुसार, 2022 क्यूबी37 नामक क्षुद्रग्रह 18 सितंबर को पृथ्वी के पास पहुंचेगा. 2022 क्यूजे50 नामक क्षुद्रग्रह रविवार को 33,156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ेगा.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola