BJP जीती तो सबको 111 रुपये करूंगा Paytm.... चुनाव नतीजे को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये Memes
Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Dec 2023 12:10 PM
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हो रही वोटों की गिनती में बीजेपी आगे है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है. अब चुनाव परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके के रिएक्शन आ रहे हैं. जिसको देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी.
Election Results 2023 Updates: मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ जैसी राज्यों में वोटों की गिनती जारी है. ताजा रुझानों के मुताबिक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी आगे है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है. बता दें कि चार राज्यों में एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान हुआ. सभी राज्यों में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा और भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ. 2023 के अंतिम विधानसभा चुनावों के नतीजे 2024 में महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के लिए भी माहौल तैयार करेंगे. जैसे-जैसे नतीजे नजदीक आ रहे हैं. वैसे-वैस सोशल मीडिया पर यूजर्स के अलग-अलग तरीके के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. जहां कुछ लोग बीजेपी को सपोर्ट कर रहे हैं. इधर कुछ कांग्रेस के सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं.
चुनाव परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर ये ट्वीट्स हुए वायरल
एक यूजर ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के रूप में जाना जाता था) पर लिखा, ”यदि आज के चुनाव परिणाम में भाजपा जीतती है, तो मैं इस ट्वीट को पसंद करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 111 रुपये का पेटीएम करूंगा… (कम से कम 2 राज्य).” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”भाजपा तीन राज्यों में चुनाव जीत रही है और नतीजों से पता चला है कि भारत के लोग विकास, सुरक्षा, सांप्रदायिक सद्भाव, समृद्धि, शांति चाहते हैं, जो केवल भाजपा और मोदी ही दे सकते हैं. #चुनावपरिणाम.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”मोदी जी सभी राज्यों के परिणाम देखने के बाद डांस करते.”
https://twitter.com/ishubhamsakhuja/status/1731171972695167417
https://twitter.com/here4kohli/status/1731182964128755852
It's BJP winning 3 states election and Results have shown that People of India want development,security,communal harmony, prosperity,peace which only BJP and Modi can deliver. #ElectionResults @annamalai_k pic.twitter.com/904dtKEtKU
— Annamalai4Tamilnadu (@Annamalaiyar4TN) December 3, 2023
BJP ante flower anukunnava .. BJP Ante Fireee 🔥🔥#ElectionResults pic.twitter.com/prrzV8vfKl
— Viक़as (@VlKAS_PR0NAM0) December 3, 2023
सोशल मीडिया पर बीजेपी को मिल रही बधाइयां
एक एक्स यूजर ने लिखा, ”मध्यप्रदेश में एक बार फिर खिला कमल.” एक और लोग ने कहा, ”देश में एक गारंटी चलती है, जो मोदी जी की चलती है.” एक ने तो ये तक कहा दिया कि ”यदि 2024 में चुनाव के दिन नरेंद्र मोदी हमारे अगले प्रधानमंत्री बनते हैं, तो जो कोई भी इस ट्वीट को पसंद करेगा, मैं उसे 99/- रुपये का फोन पे दूंगा. #बी जे पी.”
BJP heading for a landslide victory in MP #ElectionResults pic.twitter.com/sSlNTlQVF4
— Vertigo_Warrior (@VertigoWarrior) December 3, 2023
Those who said there no Modi wave! 😁😂
Celebration mood at BJP Headquarters in Delhi! #ElectionResults #AssemblyElections2023 pic.twitter.com/YiGAYIuDMw
— Charu Pragya🇮🇳 (@CharuPragya) December 3, 2023
Also Read: MP Election Results 2023 Live: बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगे, जानें दिग्गजों का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










