Assembly Election: सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश चुनाव के नतीजों की बदली तारीख, इस दिन आएंगे रिजल्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Mar 2024 3:35 PM

विज्ञापन

Assembly Election | pti

Assembly Election: अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ हो रहे हैं. हालांकि इन दोनों राज्यों की मतगणना की तारीखों में बदलाव किया गया है. दोनों राज्यों में अब वोटों की गिनती 2 जून को होगी.

विज्ञापन

Assembly Election: निर्वाचन आयोग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना की तिथि में बदलाव किया है. निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तिथि चार जून से बदलकर दो जून कर दी है. बता दें, आयोग ने पहले घोषणा की थी कि दोनों विधानसभा चुनावों की मतगणना चार जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना के साथ की जाएगी. आयोग ने कहा कि चूंकि दोनों विधानसभाओं का कार्यकाल दो जून को समाप्त हो रहा है, इसलिए तारीख बदल दी गई है. आयोग ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कार्यक्रम के संबंध में कोई बदलाव नहीं होगा. आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी संसदीय चुनावों के साथ विधानसभा चुनाव होने हैं.

शनिवार को चुनाव आयोग ने की थी चुनावों की घोषणा


गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने कल यानी शनिवार को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया था. प्रदेश की सभी 60 सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव हो रहे हैं. प्रदेश के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.  मतों की गिनती के लिए पहले 4 जून की तारीख मुकर्रर की गई थी जिसे आज बदलकर 2 जून कर दिया गया है. वहीं, सिक्किम में भी आम चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं. 19 अप्रैल को यहां एक ही चरण में मतदान होगा. मतों की गिनती  2 जून को होगी. सिक्किम में विधानसभा की 32 सीटें हैं.

सीताराम येचुरी ने कही यह बात

ईसीआई की ओर से घोषित लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम पर सीपीआई-एम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि ईसीआई के पास अपने स्वयं के कारण होंगे कि उन्होंने एक लंबे कार्यक्रम की घोषणा की है, उनके पास संवैधानिक अधिकार हैं और जिम्मेदारियां भी. उन्होंने कहा कि हमारा चुनाव आयोग से एक ही अनुरोध है कि इस लंबी अवधि के दौरान आचार संहिता का ध्यान रखें, क्योंकि कुछ जगहों पर मतदान होगा और साथ ही रैलियां भी होंगी, इसका असर पड़ेगा. हम चाहते हैं कि चुनाव आयोग एक आचार संहिता बनाए, जो सभी राजनीतिक दलों के लिए मान्य हो.

Also Read: Mahadev App: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें, महादेव ऐप मामले में FIR दर्ज

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola