अशोक गहलोत ने EC से पीएम मोदी के चुनाव प्रचार पर रोक लगाने का मांग की, बजरंग दल पर कह दी बड़ी बात

Karnataka Assembly Election अशोक गहलोत ने यहां अपने निवास पर मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा, निर्वाचन आयोग को प्रधानमंत्री मोदी जी पर चुनाव प्रचार (कैंपेन) करने पर रोक लगानी चाहिए. उन्होंने कहा, यह मांग मैं ऐसे नहीं कर रहा हूं, आप कानून पढ़ लीजिए.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग से कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार पर रोक लगाने की मांग की है. गहलोत ने ‘बजरंग बली’ का ��ाम लेकर चुनाव प्रचार किए जाने को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को प्रधानमंत्री मोदी के कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने पर रोक लगानी चाहिए.
पीएम मोदी के चुनाव प्रचार पर रोक के लिए गहलोत ने कानून का दिया हवाला
अशोक गहलोत ने यहां अपने निवास पर मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा, निर्वाचन आयोग को प्रधानमंत्री मोदी जी पर चुनाव प्रचार (कैंपेन) करने पर रोक लगानी चाहिए. उन्होंने कहा, यह मांग मैं ऐसे नहीं कर रहा हूं, आप कानून पढ़ लीजिए. अगर कोई चुनाव प्रचार में धर्म के नाम पर या धार्मिक आधार पर बात करता है तो उसके चुनाव प्रचार करने पर रोक लगती है, उसका निर्वाचन खारिज हो सकता है. गहलोत ने कहा, जो प्रधानमंत्री जी बोल रहे हैं, खुलकर बोल रहे हैं, वे छिपा भी नहीं रहे हैं, इशारा भी नहीं कर रहे हैं… उनके चुनाव प्रचार पर रोक लगनी चाहिए.
गहलोत ने भैरों सिंह शेखावत से जुड़ी घटना का किया जिक्र
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संदर्भ में राजस्थान में भैरों सिंह शेखावत से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया जिन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान राम मंदिर की बात की थी. गहलोत के अनुसार उस समय शेखावत के खिलाफ याचिका दायर की गई और उनकी विधानसभा सदस्यता के समाप्त होने का खतरा पैदा हो गया था.
Also Read: ‘बजरंग बली की जय बोलने में हमें कोई तकलीफ नहीं’, जानें क्या बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
#WATCH | Jaipur | On religious slogans being used in #KarnatakaAssemblyElection campaigning, Rajasthan CM Ashok Gehlot says, "Election Commission should ban Prime Minister Narendra Modi from campaigning in the election. You can read the law. Will someone invoke religion during… pic.twitter.com/1vFCUqJF3M
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 6, 2023
पीएम मोदी ने कर्नाटक की जनता से जय बजरंग बली बोलकर वोट करने की अपील की
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को उत्तर कन्नड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर ‘गाली देने की संस्कृति’ का आरोप लगाया और कर्नाटक के लोगों से अपील की कि वे जब 10 मई को मतदान केंद्रों पर मतदान करें तो ‘जय बजरंग बली’ बोल कर उसे सजा दें.
बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात क्या बोले गहलोत
कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र के वादे के राजस्थान में असर के बारे में गहलोत ने कहा, किसी भी नाम का कोई भी संगठन हो … सवाल यह है कि उस संगठन की भूमिका क्या है. उसकी भूमिका के आधार पर सरकार कार्रवाई करती है. निर्भर करता है कि अमुक दल की मंशा क्या है. इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि भाजपा कर्नाटक में ध्रुवीकरण करने में विफल रही है और लोगों के लिए महंगाई व बेरोजगारी बड़े मुद्दे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










