Arvind Kejriwal Meeting : क्या टूट जाएगी आप? अरविंद केजरीवाल को सता रहा है डर, दिल्ली में हुई अहम बैठक
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Feb 2025 12:47 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (बाएं) अरविंद केजरीवाल (दाएं)
Arvind Kejriwal Meeting : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के आप विधायकों के साथ बैठक की. पार्टी में टूट की खबर के बीच यह बैठक बुलाई गई थी.
Arvind Kejriwal Meeting : आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई में असंतोष की अटकलों के बीच पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की दिल्ली के कपूरथला हाउस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्रियों और विधायकों के साथ हुई. पार्टी नेताओं के अनुसार, चर्चा हाल में हुए दिल्ली चुनाव में आप के प्रदर्शन की समीक्षा और 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की योजना बनाने पर केंद्रित रहा. बैठक में पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संदीप पाठक समेत वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए.
बैठक के बाद भगवंत मान ने कहा, ”मीटिंग में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने पंजाब इकाई का आभार जताया.” कांग्रेस नेता बाजवा के आरोपों पर बोले मान ने कहा कि वो पौने तीन साल से आरोप लगा रहे हैं. बैठक से पहले पंजाब की विधायक और मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा, ”केजरीवाल जी पार्टी विधायकों से नियमित रूप से मिलते हैं. हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि पार्टी को कैसे आगे बढ़ाया जाए. हमने दिल्ली में बहुत मेहनत की है. हम अपनी कमियों को दूर करेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे. पार्टी क्यों टूटेगी?”
पंजाब के विधायक रूपिंदर सिंह हैप्पी ने कहा, ”यह एक नियमित बैठक है. यह पहले भी होती रही है. ऐसी बैठकें हर 2-3 महीने में होती हैं. कोई एजेंडा नहीं है, यह सिर्फ एक बैठक है.”
मुलाकात पर पार्टी सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा, ”भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बहुत अच्छे से चल रही है. अरविंद केजरीवाल हमारे राष्ट्रीय संयोजक हैं और इस तरह की बैठकें नियमित अंतराल पर होती रहती हैं. यह बैठक दिल्ली चुनाव पर चर्चा और आगे की रणनीति तैयार करने के लिए होती है.”
आप की पंजाब इकाई में आंतरिक असंतोष
बैठक आप की पंजाब इकाई में आंतरिक असंतोष बढ़ने की अटकलों के बीच बुलाई गई है. इस वजह से अटकलों का बाजार गर्म है. दिल्ली में पार्टी के एक दशक लंबे शासन को बीजेपी ने 8 फरवरी को समाप्त कर दिया, भगवा पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीती थीं, वहीं अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को सिर्फ 22 सीटें मिलीं.
ये भी पढ़ें : AAP: हार के बाद अब ‘आप’ को हर स्तर पर करना होगा चुनौतियां का सामना
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि असंतोष के कारण आप की पंजाब इकाई में निराशा है, जहां कुछ विधायक कथित तौर पर पार्टी नेतृत्व से नाखुश हैं और संभवतः कुछ ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










