लगातार घट रहा है अरविंद केजरीवाल का वजन, 'आप' नेताओं को सता रही है चिंता
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 Jul 2024 1:47 PM
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन जेल में लगातार कम हो रहा है. इसको लेकर आम आदमी पार्टी के नेता चिंतित हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता चिंतित हैं. सांसद संजय सिंह ने कहा है कि ईडी के गिरफ्तार करने के बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का वजन 8.5 किलोग्राम कम हो गया है. यही नहीं ब्लड में शुगर का स्तर घटकर पांच बार 50 से नीचे जा चुका है. इससे पहले भी पार्टी की ओर से केजरीवाल के वजन को लेकर चिंता व्यक्त की जा चुकी है.
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने दावा किया कि बीजेपी और उसकी केंद्र सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जिंदगी से खेल रही है. उनका वजन जेल में रहने के दौरान 8.5 किलोग्राम कम हो गया है. दिल्ली के सीएम की स्वास्थ्य स्थिति ऐसी है कि यदि उन्हें जल्द जेल से बाहर नहीं लाया गया और इलाज नहीं किया गया तो उनके साथ कोई भी गंभीर घटना घट सकती है.
अभी जेल में है अरविंद केजरीवाल
‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं. उनको दिल्ली शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है. ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी बेंच को भेज दिया है. इसके बाद भी केजरीवाल फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सके. वह सीबीआई की कस्टडी में हैं. उनको जमानत ईडी केस में मिली है. सीबीआई मामले में 18 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई है. मामले में फैसला आने के बाद ही पता चल सकेगा कि केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे या नहीं?
Read Also : Arvind Kejriwal Health : ‘आप’ का दावा- केजरीवाल का वजन 8 केजी घटा, डॉक्टरों ने पराठा-पूड़ी खाने को कहा
जून में भी नेता केजरीवाल की सेहत को लेकर जाहिर कर चुके हैं चिंता
जून के महीने में अरविंद केजरीवाल के सेहत को लेकर एक बयान जारी किया गया था. इसमें कहा गया था कि केजरीवाल का नियमित रूप से वजन कम हो रहा है. पार्टी ने दावा किया था कि 21 मार्च को जब जांच एजेंसी ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया था तब उनका वजन 70 किलोग्राम था. दो जून को उनका घटकर 63.5 किलोग्राम और 22 जून को यह ज्यादा कम हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










