मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बौखलाए अरविंद केजरीवाल, कहा- जनता देगी जवाब

Updated at :09 Mar 2023 8:03 PM
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बौखलाए अरविंद केजरीवाल, कहा- जनता देगी जवाब

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, मनीष को पहले CBI ने गिरफ्तार किया. CBI को कोई सबूत नहीं मिला, रेड में कोई पैसा नहीं मिला. कल बेल पर सुनवाई है. कल मनीष छूट जाते. तो आज ED ने गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने सिसोदिया को धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत तिहाड़ जेल में दूसरे दौर की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया. इधर सिसोदिया की गिरफ्तार से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुस्से में नजर आये. उन्होंने ट्वीट कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया.

केजरीवाल बोले- जनता देगी जवाब

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने ट्वीट किया और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया. केजरीवाल ने ट्वीट किया और लिखा, मनीष को पहले CBI ने गिरफ्तार किया. CBI को कोई सबूत नहीं मिला, रेड में कोई पैसा नहीं मिला. कल बेल पर सुनवाई है. कल मनीष छूट जाते. तो आज ED ने गिरफ्तार कर लिया. इनका एक ही मकसद है – मनीष को हर हालत में अंदर रखना. रोज नये फर्जी मामले बनाकर. जनता देख रही है. जनता जवाब देगी.

ईडी का आरोप जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे सिसोदिया

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि मनीष सिसोदिया अपने जवाब में ‘टालमटोल’ कर रहे थे और ‘जांच में सहयोग नहीं’ कर रहे थे.

Also Read: मनीष सिसोदिया के खिलाफ साजिश कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल? मनोज तिवारी का AAP पर पलटवार

सीबीआई ने 26 फरवरी को सिसोदिया को किया था गिरफ्तार

दिल्ली में वर्ष 2021-22 के लिए बनाई गई और अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति को तैयार करने और इसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा 26 फरवरी को गिरफ्तार किये जाने के बाद मनीष सिसोदिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. ईडी ने सिसोदिया से पहले दौर की पूछताछ सात मार्च को थी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola