मनीष सिसोदिया के खिलाफ साजिश कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल? मनोज तिवारी का AAP पर पलटवार
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Mar 2023 7:56 PM
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, दिल्ली की जेलें दिल्ली सरकार के अधीन आती हैं. वैसे में उनके अपने सहयोगी मनीष सिसोदिया को जेल के अंदर जान का खतरा कैसे हो सकता है? क्या अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया के खिलाफ साजिश कर रहे हैं?
दिल्ली आबकारी मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सुरक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाया. जिसपर बीजेपी ने आप पर पलटवार किया है. आप ने तिहाड़ में सिसोदिया की हत्या का आशंका जताया, तो बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने उल्टा केजरीवाल पर ही हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा दिया.
मनीष सिसोदिया के खिलाफ साजिश कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल?
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, दिल्ली की जेलें दिल्ली सरकार के अधीन आती हैं. वैसे में उनके अपने सहयोगी मनीष सिसोदिया को जेल के अंदर जान का खतरा कैसे हो सकता है? क्या अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया के खिलाफ साजिश कर रहे हैं?
अरविंद केजरीवाल के कई राज जानते हैं मनीष सिसोदिया
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, क्या अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया को रहस्यों का खुलासा करने से रोकने के लिए उन्हें मारने की साजिश रच रहे हैं? ऐसी धारणा बनाई जा रही है कि मनीष सिसोदिया को बीजेपी से खतरा है. मैं जेल अधिकारियों से मनीष सिसोदिया को सर्वोत्तम संभव सुरक्षा प्रदान करने की अपील करता हूं.
Also Read: ‘जेल में मिल रहा है चावल, रोटी, दाल’, जानें अपने साथ क्या लेकर मनीष सिसोदिया गये हैं तिहाड़
Delhi jails come under Delhi govt, that means Arvind Kejriwal. Manish Sisodia knows a lot of secrets of Arvind Kejriwal. How can his own aide Manish Sisodia have a threat to life inside jail? Is Arvind Kejriwal conspiring against Manish Sisodia?: Manoj Tiwari, BJP MP pic.twitter.com/w2uuVlPsLd
— ANI (@ANI) March 8, 2023
सिसोदिया को अन्य अपराधियों के साथ रखे जाने के आरोप को तिहाड़ जेल प्रशासन ने किया खारिज
आप ने सिसोदिया की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और आरोप लगाया कि उन्हें अन्य अपराधियों के साथ रखा जा रहा है. जबकि जेल अधिकारियों ने इस आरोप को खारिज कर दिया है. आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सिसोदिया को जेल में खूंखार अपराधियों के साथ रखा गया है. जहां उनकी जान को खतरा है. जेल प्रशासन ने कहा, सिसोदिया की सुरक्षा के लिए जेल नियमों के अनुसार सभी बंदोबस्त किये गये हैं. उन्हें जेल में रखने को लेकर किसी भी तरह का आक्षेप बेबुनियाद है.
आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर बोला हमला
वरिष्ठ आप नेता संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे सीबीआई तथा ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं. सिंह ने आरोप लगाया कि सिसोदिया को जेल में खूंखार अपराधियों के साथ रखा गया है और पार्टी नेताओं को उनकी सुरक्षा की चिंता है. गौरतलब है कि सीबीआई ने दिल्ली में आबकारी नीति घोटाले के मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. इस समय वह न्यायिक हिरासत में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










