आज गिरफ्तार होंगे अरविंद केजरीवाल? दिल्ली के सीएम की सोसायटी के मुख्य द्वार पर सुरक्षा बढ़ाई गई
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Jan 2024 8:31 AM
Arvind Kejriwal News: आप ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जांच एजेंसी के साथ सहयोग के लिए तैयार हैं, लेकिन दावा किया कि समन उन्हें गिरफ्तार करने के इरादे से भेजा गया है. जानें दिल्ली के मंत्री क्या कर रहे हैं दावा
दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की सोसायटी के मुख्य द्वार पर सुरक्षा बढ़ा दी है. इसका वीडियो सामने आया है जिसे न्यू एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. इस बीच दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की तरफ से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर रेड की आशंका पार्टी नेता जता रहे हैं. दिल्ली की मंत्री आतिशी ने यह आशंका व्यक्त की है. पार्टी कार्यकर्ता ‘आप’ मुख्यालय पहुंचने लगे हैं.
#WATCH दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की सोसायटी के मुख्य द्वार पर सुरक्षा बढ़ाई। pic.twitter.com/CxlpbzL3f2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2024
सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए गुरुवार सुबह से ही आप आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं के जुटने का क्रम जारी है. मामले को लेकर दिल्ली के मंत्री भी एक्टिव हो चुके हैं.
तीसरे समन पर भी बुधवार को पेश नहीं हुए केजरीवाल
आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी तीसरे समन पर भी बुधवार को पेश नहीं हुए जिसके बाद से राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है. केजरीवाल ने एक लिखित जवाब भेजकर नोटिस को अवैध करार दिया है. आप की ओर से आरोप लगाया गया है कि केजरीवाल को बार बार नोटिस भेजना लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार से रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश का हिस्सा है.
Also Read: ‘जो रास्ता चुना है, उसके लिए जेल जाना पड़ेगा’, अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा
दिल्ली के मंत्री आतिशी ने क्या कहा
दिल्ली के मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने देर रात यह दावा किया कि उनके पास सूचना है कि ईडी गुरुवार सुबह केजरीवाल के आवास पर छापा मारेगी और फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है. आतिशी ने बुधवार रात 11:50 बजे ट्वीट किया कि खबर आ रही है कि ईडी आज सुबह अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापा मारने जा रही है. गिरफ्तारी की संभावना है. इसके दो मिनट बाद, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने हिंदी में वही बात सोशल मीडिया पर पोस्ट की. उन्होंने लिखा कि जानकारी मिली है कि ईडी गुरुवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचेगी और उन्हें गिरफ्तार करने की संभावना है.
News coming in that ED is going to raid @ArvindKejriwal’s residence tmrw morning. Arrest likely.
— Atishi (@AtishiAAP) January 3, 2024
बीजेपी ने क्या कहा
इधर, बीजेपी ने दावा किया कि केजरीवाल नहीं चाहते कि सच बाहर आए. बीजेपी की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस तरह से केजरीवाल समन से बच रहे हैं, उससे पता चलता है कि उन्हें देश की कानून व्यवस्था पर कोई विश्वास नहीं है. आगे उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया, विजय नायर और संजय सिंह ने भी ईडी के समन को अवैध माना है, लेकिन इसके बावजूद वे जमानत लेने में सफल नहीं हो पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि उन्हें (अरविंद केजरीवाल) अपनी संवैधानिक स्थिति को देखते हुए ऐसी टिप्पणी करने से बचना चाहिए.
सुनने में आ रहा है कल सुबह मुख्यमंत्री केजरीवाल जी के घर ED पहुँच कर उन्हें गिरफ़्तार करने वाली है ।
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) January 3, 2024
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










