Earthquake Today : अरुणाचल प्रदेश में महसूस किये गये भूकंप के झटके, दस दिन के अंदर दूसरी बार हिली धरती

Earthquake Today : भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि आज 10-15 (IST) पर प्रदेश के बसर में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.1 मापी गई.
Earthquake Today : अरुणाचल प्रदेश के बसर में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है. भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि आज 10:15 (IST) पर प्रदेश के बसर में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.1 मापी गई. फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल की क्षति की खबर नहीं है.
An earthquake of magnitude 4.1 on the Richter scale occurred 143 km NNW of Basar, Arunachal Pradesh at 10:15 IST today: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) October 2, 2021
भूकंप के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है. लोग डर की वजह से अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए. इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में 25 सितंबर को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई थी. सूबे के पंगिन शहर में सुबह करीब 10 बजकर 11 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




