अनुराग ठाकुर ने विपक्षी एकता पर किया कटाक्ष, बताया- भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी पार्टियों का ठगबंधन

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Apr 2023 10:48 PM

विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने मीडिया से कहा, लोग जानते हैं कि इन दलों की कोई सामान्य नीति या विचारधारा नहीं है और चुनाव जीतने के लिए झूठे वादे करते हैं. इस तरह के प्रयोग 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में विफल रहे थे.

विज्ञापन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के विपक्षी दलों के प्रयासों पर कटाक्ष किया. उन्होंने विपक्षी एकता को भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबी पार्टियों का ठगबंधन करार दिया.

विपक्षी दलों की कोई समान विचारधारा नहीं : ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने मीडिया से कहा, लोग जानते हैं कि इन दलों की कोई सामान्य नीति या विचारधारा नहीं है और चुनाव जीतने के लिए झूठे वादे करते हैं. इस तरह के प्रयोग 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में विफल रहे थे. ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस और अन्य पार्टियां चुनाव जीतने के लिए झूठे वादे करती हैं, और उन्हें कभी पूरा नहीं करती है. उन्होंने कहा कि दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हमेशा वहीं किया है जो कहा है.

खरगे और राहुल से मिले नीतीश कुमार

विपक्षी एकता की कवायद के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ एक ऐतिहासिक बैठक की. सभी ने अगले आम चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए अधिक से अधिक विपक्षी दलों को एक साथ लाने का फैसला किया.

Also Read: अनुराग ठाकुर बोले- लालू यादव का एक ही नारा, ‘तुम मुझे प्लॉट दो, मैं तुम्हें नौकरी दूंगा’

जनता दल (यूनाइटेड) ने नीतीश कुमार को विपक्षी एकता का सूत्रधार बताया

जनता दल (यूनाइटेड) ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार साबित होंगे. कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर दोपहर के भोज पर हुई बैठक में खरगे, नीतीश, राहुल गांधी और तेजस्वी के अलावा जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद थे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola