COVID-19 outbreak : अनिल विज ने अब कोरोना वायरस को लेकर दे दिया ऐसा बयान

Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Mar 2020 8:53 PM

विज्ञापन

अनिल विज ने ट्वीट किया, शाकाहारी बनो. तरह तरह के जीव जंतु खाकर कोरोना जैसे वायरस पैदाकर मानव जाति के लिए खतरा पैदा न करो

विज्ञापन

चंडीगढ़ : हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कोरोना वायरस सहित विभिन्न वायरल के प्रसार को मांसाहारी भोजन से जोड़ने का प्रयास किया और लोगों को शाकाहारी होने की सलाह दी. मंत्री स्वयं शाकाहारी हैं.

उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया, शाकाहारी बनो. तरह तरह के जीव जंतु खाकर कोरोना जैसे वायरस पैदाकर मानव जाति के लिए खतरा पैदा न करो. ऐसे में जब अफवाहें फैल रही हैं कि कोरोना वायरस अंडे, चिकन, मटन और सीफूड जैसे मांसाहारी भोजन से फैलता है, केंद्रीय मत्स्यपालन, डेयरी एवं पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कुछ दिन पहले लोगों से इस पर ध्यान नहीं देने को कहा था.

उन्होंने कहा कि विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (ओआईई) के साथ ही भारतीय खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई कह चुका है कि कोरोना वायरस के पशुओं से मनुष्य में फैलने को साबित करने के लिए कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी शुक्रवार को इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से कहा था कि वह कोरोना वायरस के कुक्कुट पालन उद्योग पर प्रभाव के भय के चलते लोगों में चिकन और अंडे खाने को लेकर चिंताओं को दूर करने के लिए एक परामर्श जारी करे.

कोरोना वायरस से 116 देशों एवं क्षेत्रों में अभी तक 1,31,500 लोग संक्रमित हुए हैं और इससे 4900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसा माना जाता है कि यह वुहान शहर के एक बाजार से उत्पन्न हुआ था जहां विभिन्न तरह के जंगली जीव जंतु बिकते हैं. भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस के सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है.

हरियाणा सरकार कोरोना वायरस को पहले ही महामारी घोषित कर चुकी है. विज ने संक्रमण फैलने से रोकने के लिए शुक्रवार को सार्वजनिक रैली, बड़े धार्मिक समागम और खेल आयोजनों पर रोक का आदेश दिया था। राज्य सरकार ने साथ ही सभी विश्वविद्यालय और कालेजों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है.

हरियाणा में स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्णय किया है कि पांच जिलें गुरूग्राम, सोनीपत, रोहतक, झज्जर और फरीदाबाद में सभी सरकारी एवं निजी स्कूल 31 मार्च तक बंद रहेंगे. यद्यपि इन पांच जिलों में स्कूली छात्रों की परीक्षा निर्धारित समय के अनुसार होंगी. सरकारी एवं निजी अस्पतालों में 270 से अधिक पृथक वार्ड बनाये गए हैं जिनमें 1206 बिस्तर हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola