अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी देने वाला निकला इंजीनियर, पुलिस ने गुजरात में दबोचा

Updated:
विज्ञापन
अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी देने वाला निकला इंजीनियर, पुलिस ने गुजरात में दबोचा

Anant Ambani wedding: अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानें कौन है वह शख्स

विज्ञापन

अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया है. मामले को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने धमकी देने वाले सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में गुजरात से एक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी किया गया शख्स 32 साल का है जो पेशे से इंजीनियर है.

इसी 32 वर्षीय इंजीनियर ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से धमकी दी थी जिसके बाद मुंबई पुलिस और सतर्क हो गई थी. ऐसा इसलिए क्योंकि शादी समारोह में देश-विदेश के कई दिग्गज पहुंचे थे. मुंबई पुलिस शादी में बम की धमकी से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में जांच शुरू की थी.

Read Also : Anant Ambani and Radhika Merchant Reception : ‘अंबानी की शादी में बम’, सोशल मीडिया पोस्ट ने उड़ाई पुलिस की नींद

क्या कहा था यूजर ने सोशल मीडिया पर

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट @FFSFIR नामक यूजर ने किया था. इस पोस्ट के माध्यम से उसने सुझाव मांगा था. इस हैंडल को चलाने वाले एक्स यूजर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मेरे दिमाग में ये बात आ रही है कि यदि अनंत अंबानी की शादी में बम फट गया, तो आधी दुनिया उलट जाएगी. एक पिन कोड में अरबों डॉलर…

आरोपी को लाया जा रहा है मुंबई

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान वडोदरा निवासी विरल शाह के रूप में की गई है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने उसे मंगलवार सुबह गुजरात स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया. जांच के दौरान पता चला कि ‘एक्स’ पर जिस अकाउंट से यह पोस्ट शेयर की गई थी, उसका ‘यूजर’ वडोदरा में है. इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम को पड़ोसी राज्य के शहर में भेजा गया और उसे गिरफ्तार किया गया. आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola