Amritsar Temple Blast: अमृतसर मंदिर विस्फोट मामले में 3 आरोपी बिहार से गिरफ्तार, बब्बर खालसा से संबंध
Amritsar Temple Blast: अमृतसर के खंडवाला स्थिति ठाकुरद्वारा मंदिर में विस्फोट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
Amritsar Temple Blast: अमृतसर मंदिर विस्फोट मामले में कमिश्नर जीपीएस भुल्लर ने कहा, “हमने तीन लोगों को बिहार के मधेपुरा से भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया- तीनों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वो नेपाल भागने की तैयारी में थे.”जीपीएस भुल्लर ने बताया- “तीनों आरोपियों से पूछताछ और जांच के दौरान पता चला कि यह पूरा नेटवर्क करदीप यादव नामक व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा था. हमने उसे (करदीप यादव) दो अन्य लोगों साजन सिंह और मुकेश कुमार यादव के साथ गिरफ्तार किया है. इन लोगों के बब्बर खालसा से संबंध हैं. और मुझे उम्मीद है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद कई चीजें सामने आएंगी. फोरेंसिक साइंस इस पर अपनी रिपोर्ट देगी.”
बिहार से लाया जा रहा पंजाब
अमृतसर विस्फोट मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को बिहार से पंजाब लाया जा रहा है. कमिश्नर जीपीएस भुल्लर ने बताया – ये लोग ग्रेनेड सप्लाई कर रहे थे. इनके ठिकानों की जानकारी भी मिल गई है. तीन से सख्ती के साथ पूछताछ की जाएगी. उन्होंने बताया – मंदिर के पास जहां विस्फोट किया गया है, तीनों वहीं के रहने वाले हैं. पुलिस अधिकार ने बताया- तीनों नेपाल भागने की तैयारी में थे.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : उ कइसन होली जउन आपन लोग, आपन माटी संग ना मनाइल जाये : भरत शर्मा व्यास
शुक्रवार को ठाकुर द्वारा मंदिर में अपराधियों ने किया था ग्रेनेड से हमला
शुक्रवार को ठाकुर द्वारा मंदिर में अपराधियों ने ग्रेनेड से हमला किया था. विस्फोट इतना जोरदार था कि मंदिर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और खिड़कियों के शीशे टूट गए. हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे अमृतसर के खंडवाला क्षेत्र के निवासियों में दहशत फैल गई है.
सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो अपराधी
पुलिस को विस्फोट से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज मिली है. जिसमें दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर ठाकुर द्वारा मंदिर की ओर आते हुए दिखाई दे रहे हैं. कुछ सेकंड रुकने के बाद उनमें से एक व्यक्ति मंदिर की ओर कुछ विस्फोटक सामग्री फेंकता दिखता है और फिर वे मौके से भाग जाते हैं. अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि “मंदिर के पुजारी ने पुलिस को रात करीब दो बजे घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र कर लिए हैं तथा जांच जारी है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए