अमृतसर में अलर्ट के बाद राहत की सांस, डीसी का निर्देश- सायरन सुनते ही सामान्य जीवन फिर से शुरू करें
Published by : Neha Kumari Updated At : 11 May 2025 10:43 AM
India Pakistan War Complete blackout (FILE PHOTO)
Amritsar Red Alert: युद्धविराम की घोषणा के बाद रविवार को देश के कई इलाकों से ब्लैकआउट के आदेश को हटाया गया है. लेकिन डिप्टी कमिश्नर के आदेश पर अमृतसर को रेड अलर्ट पर ही रखा गया था. जिसके बाद एक और निर्देश जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि एक सायरन की आवाज इलाके में सुनाई देगी, यह इस बात का सूचक होगा कि हम अपनी सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू कर सकते हैं.
Amritsar Red Alert: भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को युद्धविराम समझौता हुआ. जिसके बाद आज स्थिति ठीक होती नजर आ रही है. नागरिकों की सुरक्षा देखते हुए भारतीय सेना द्वारा जिन-जिन इलाकों में ब्लैकआउट के आदेश दिए गए थे, उन्हें अब धीरे-धीरे हटाया जा रहा है. लेकिन अमृतसर को हाई रेड अलर्ट में ही रखा गया था. अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर ने रविवार की सुबह निर्देश जारी करते हुए कहा था कि ‘अमृतसर अभी भी हाई रेड अलर्ट में है’.
इस निर्देश के आने के कुछ घंटों बाद अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर द्वारा एक और निर्देश जारी कर लोगों को राहत देने की घोषणा की गई है. निर्देश में कहा गया कि कुछ समय बाद एक छोटी सी सायरन की आवाज आएगी. इसका मतलब होगा कि हम अपनी सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू कर सकते हैं.
Amritsar, Punjab | "You will hear a short siren. It means we can resume our normal activities. Thank you for your kind cooperation," Amritsar DC in a statement issued at 8.15 am
— ANI (@ANI) May 11, 2025
अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर ने रविवार की सुबह 4:30 मिनट पर ब्लैकआउट की घोषणा करते हुए दिशा-निर्देश जारी किया था. इसमें लोगों से अपील की गई थी कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें, खिड़कियों और दरवाजों के पास न जाएं और लाइटें बंद रखें. इसके अलावा एक घंटे के लिए इलाके की बिजली भी बाधित कर दी गई थी. इसके बाद नए निर्देश के आने से स्थानीय इलाकों में शांति का माहौल देखा जा सकता है.
भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों से चल रहे संघर्ष के बाद 10 मई को शाम के समय युद्धविराम लागू हुआ. हालांकि युद्धविराम के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान को युद्धविराम के शर्तों का उल्लंघन करते देखा गया. लेकिन भारत के प्रयासों और जवाबी कार्रवाई के बाद स्थिति में सुधार होते देखा जा सकता है.
यह भी पढ़े: Operation Sindoor : घुटनों पर आया पाकिस्तान, पढ़ें 6 मई की रात से 10 मई के बीच क्या–क्या हुआ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










