Amit Shah ON Operation Sindoor: ‘हम न्यूक्लियर बम से नहीं डरते,’ पाकिस्तान में 100 KM अंदर घुसकर मारा, अमित शाह ने भरी हुंकार
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 May 2025 11:02 PM
Amit Shah ON Operation Sindoor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय सेना की वीरता का सलाम करते हुए पाकिस्तान पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा, हम न्यूक्लियर बम से डरने वाले नहीं हैं. भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर घुसकर हमला किया.
Amit Shah ON Operation Sindoor: गुजरात के गांधीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि हमारी सेना ने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर घुसकर हमला किया और आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया. जो लोग हमें धमकाते थे कि उनके पास परमाणु बम हैं, उन्हें लगता था कि हम डर जाएंगे. लेकिन, हमारी सेना, नौसेना और वायु सेना ने उन्हें ऐसा करारा जवाब दिया है कि पूरी दुनिया हमारी सेना के धैर्य और पीएम मोदी के दृढ़ नेतृत्व की प्रशंसा कर रही है. मैं हमारे सशस्त्र बलों की वीरता को सलाम करता हूं.”
#WATCH | Gandhinagar, Gujarat | Union Home Minister Amit Shah says, "…Our military gave a befitting reply to terrorists by attacking 100 km inside Pakistan. Those who planned many international terrorist activities who were hidden in Sialkot and other terrorist camps; 'un sab… pic.twitter.com/0pRUXGhsR5
— ANI (@ANI) May 17, 2025
पाकिस्तान का एक भी मिसाइल या ड्रोन भारत की भूमि तक नहीं पहुंच पाया : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “जब पाकिस्तान ने पूरी पश्चिमी सीमा पर हमला करने का दुस्साहस किया, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी वायु रक्षा प्रणाली इतनी उत्तम हो गई है कि कोई भी मिसाइल या ड्रोन भारत की भूमि तक नहीं पहुंच पाया. 100 से अधिक दुर्दांत आतंकवादियों को मारने के बाद भी पाकिस्तान सोच में ही था, और हमने उनके 15 हवाई ठिकानों पर हमला किया, लेकिन हमने उनके लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया… हमने उनकी हवाई हमले की क्षमता को नष्ट कर दिया.”
अगर आतंकवादी गतिविधि हुई, तो दोगुनी ताकत से देंगे जवाब : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हमारी सेना ने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर घुसकर हमला करके आतंकवादियों को करारा जवाब दिया. जो लोग कई अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी गतिविधियों की योजना बना रहे थे, जो सियालकोट और अन्य आतंकवादी शिविरों में छिपे हुए थे, ‘उन सबको हमारे बम के धमाकों की गूंज ने एक स्पष्ट संदेश भेजा है’ – अगर भारत के लोगों के साथ कोई आतंकवादी गतिविधि होती है, तो जवाब दोगुनी ताकत से दिया जाएगा.”
पाकिस्तान डरा हुआ है : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “…सत्ता संभालने के बाद से पीएम मोदी ने आतंकी हमलों का ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है कि दुनिया हैरान है और पाकिस्तान डरा हुआ है. इस बार ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालयों को नष्ट कर दिया गया. हमने 9 ऐसे स्थलों को नष्ट कर दिया जहां आतंकियों को प्रशिक्षित किया जाता था और उनके ठिकाने थे. आतंकवादियों को हमारी सेना का जवाब ऐसा था कि उसने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर तक के शिविरों को नष्ट कर दिया.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए