'31 मार्च 2026 को भारत हो जाएगा नक्सलवाद-मुक्त', मत भूलिएगा यह तारीख! अमित शाह का बड़ा ऐलान

Published by : Neha Kumari Updated At : 15 Jun 2025 4:29 PM

विज्ञापन

Amit Shah i

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 60,244 नए पुलिसकर्मियोंकर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटे. इस दौरान उन्होंने नक्सलवाद पर बात करते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.

विज्ञापन

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 15 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 60,244 नए पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटा. अमित शाह ने इस मौके पर नक्सलवाद पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि नक्सलवाद पहले देश के 11 राज्यों में फैला हुआ था. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद यह केवल 3 जिलों में बचा है. उन्होंने जोर देते हुए कहा है कि भारत 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त हो जाएगा.

नक्सलवाद पर अमित शाह ने क्या कहा?

अमित शाह ने नक्सलवाद पर बात करते हुए कहा, ‘नक्सलवाद देश के 11 राज्यों में प्रचलित था. लेकिन पीएम मोदी के पिछले 11 वर्षों के बाद, नक्सलवाद अब केवल तीन जिलों में ही बचा है. मेरी बातों को मत भूलिए 31.3.2026 तक यह देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा.’

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है. उनका कहना है कि 11 वर्षों में नक्सलवाद के प्रभाव को कम करने में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता मिली है. यदि इस रफ्तार से सुरक्षा बल आगे बढ़ते रहे तो 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा.

कानून व्यवस्था पर क्या बोले अमित शाह

कानून व्यवस्था पर बात करते हुए अमित शाह ने कहा, “भारतीय दंड संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और सिविल डिफेंस एक्ट, मैं आपको इन तीन कानूनों के बारे में आज बता रहा हूं कि पांच साल में देश में ऐसा दिन आएगा जब अगर कोई एफआईआर दर्ज होती है तो नागरिक को सुप्रीम कोर्ट तक तीन साल में न्याय मिलेगा.”

यह भी पढ़े: PM Modi Cyprus Visit: पीएम मोदी साइप्रस की धरती से तुर्की को देंगे कड़ा संदेश

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola