PM Modi Podcast:'अमेरिका ने मुझे वीजा देने से कर दिया था इनकार', निखिल कामथ के साथ पॉडकास्ट में बोले पीएम मोदी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Jan 2025 6:34 PM
PM Modi Podcast
PM Modi Podcast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ के साथ पहला पॉडकास्ट किया. उन्होंने विकसित भारत समेत कई विषयों पर बातचीत की. यह पीएम मोदी का पहला पॉडकास्ट था. पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब दुनिया भारतीय वीजा के लिए कतार में खड़ी होगी.
PM Modi Podcast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ के साथ पहला पॉडकास्ट किया. इस दौरान उन्होंने तमाम मुद्दों पर खुलकर बात की. पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब दुनिया भारतीय वीजा के लिए कतार में खड़ी होगी. पीएम मोदी ने बताया कि अमेरिका ने उन्हें एक बार वीजा देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि “एक दिन दुनिया भारतीय वीजा के लिए लाइन में खड़ी होगी”. उन्होंने कहा कि अब भारत के लिए समय आ गया है.
पीएम मोदी का विकसित भारत का विजन
न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक निखिल कामथ के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने विकसित भारत पर चर्चा की. उन्होंने समस्या मुक्त भारत और सरकारी योजनाओं के 100 फीसदी वितरण पर जोर दिया. जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ के साथ पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में उनका मनोबल और सपने दोनों बढ़ गए हैं. विकसित भारत के अपने विजन पर पीएम ने कहा कि शौचालय, पानी, बिजली जैसी समस्याओं का समाधान 2047 तक हो जाना चाहिए.
बड़े हो गये हैं मेरे सपने- पीएम मोदी
बातचीत में पीएम मोदी ने कहा कि पहले कार्यकाल में लोग मुझे समझने की कोशिश कर रहे थे, और मैं दिल्ली को समझने की कोशिश कर रहा था. दूसरे कार्यकाल में मैं अतीत के नजरिए से सोचता था. तीसरे कार्यकाल में मेरी सोच बदल गई है.अब मेरा मनोबल ऊंचा है और मेरे सपने बड़े हो गए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मैं जो सोचता हूं उसका सार है 2047 तक विकसित भारत. पानी, बिजली और शौचालय की समस्या खत्म हो जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि क्या आम आदमी को अपनी ही सरकार से भीख मांगनी पड़ती है? क्या यह ब्रिटिश शासन है? यह उनका अधिकार है. सरकारी योजनाओं की 100 फीसदी डिलीवरी होनी चाहिए. लाभार्थियों को उनका हक मिलना चाहिए.”
हम न्यूट्रल नहीं, शांति के पक्ष में: पीएम मोदी
पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने दुनिया में जारी युद्ध को लेकर कहा कि हम न्यूट्रल नहीं हैं. भारत शांति के पक्ष में है. दुनिया में बढ़ते युद्धों और भारत की भूमिका पर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट तौर पर यह बात कही. उन्होंने कहा, ”हमने हमेशा कहा है कि हम न्यूट्रल नहीं हैं, बल्कि शांति के पक्षधर हैं.”
जोखिम लेने की मेरी क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं हुआ- पीएम मोदी
निखिल कामथ के साथ पहला पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने की आवश्यकता पर कई बातें कही. पीएम मोदी ने कहा कि व्यक्ति में जोखिम लेने की क्षमता होनी चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे लगता है कि लोग जीवन में असफल होते हैं क्योंकि वे अपने कम्फर्ट जोन के आदी हो जाते हैं. यहां तक कि अगर कोई उद्योगपति अपने कम्फर्ट जोन से बाहर नहीं निकलता और जोखिम नहीं उठाता, तो भी वह हार सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरी जोखिम लेने की क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हुआ है. मुझे अपने फायदे की परवाह नहीं है और इससे मेरी जोखिम लेने की क्षमता बढ़ती है.
Watch Video : मैं भी मनुष्य हूं देवता नहीं, पीएम मोदी ने इंटरव्यू में कहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










