अजित दादा के निधन पर आया शरद पवार का बड़ा बयान, विमान हादसे पर राजनीति करने वालों को फटकारा


Ajit Pawar Plane Crash: विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर NCP-SCP प्रमुख शरद पवार का बयान सामने आया है. उन्होंने हादसे पर राजनीति करने वालों को कड़ी फटकार लगाई है.
Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार के निधन पर शरद पवार ने कहा- यह महाराष्ट्र के लिए बहुत बड़ा नुकसान है. महाराष्ट्र ने एक डायनामिक और निर्णायक नेता खो दिया है. विमान हादसे पर राजनीति करने वालों को कड़ी फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा- कुछ लोग कह रहे हैं कि इसके पीछे कुछ राजनीति है, लेकिन यह एक हादसा था, और इसमें कोई राजनीति नहीं है. इसमें राजनीति नहीं लानी चाहिए.
सभी चीजें हमारे हाथ में नहीं होतीं : शरद पवार
शरद पवार ने कहा- यह क्षति अपूरणीय है. सभी चीजें हमारे हाथ में नहीं होतीं. कोलकाता से यह अफवाह फैली कि इस घटना में कुछ राजनीति हो सकती है. लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. इससे राजनीति का कोई लेना-देना नहीं है. यह एक दुर्घटना थी। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इसमें राजनीति को न घसीटें.
ममता बनर्जी, खरगे और अखिलेश यादव ने विमान हादसे की जांच की मांग की
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अजित पवार की मौत की जांच की मांग की है. ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है और आरोप लगाया है कि अन्य सभी एजेंसियां पूरी तरह से अपनी शुचिता खो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा तंत्रों के माध्यम से सच्चाई सामने नहीं आएगी, इसलिए सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में की गई जांच ही विश्वसनीय होगी.
ये भी पढ़ें: ‘दादा’ के बाद NCP का नेता कौन? किस ओर जाएंगे अजित पवार गुट के नेता? महाराष्ट्र की राजनीति का बड़ा सवाल
अजित पवार का आखिरी पोस्ट, हादसे से ठीक पहले लिखा था भावुक मैसेज
अजित पवार ‘दादा’ कभी नहीं हुए सत्ता से बाहर, चाचा की छाया से निकलकर बनाई खास पहचान
Ajit Pawar : सेल्फमेड नेता अजित पवार, जो पिता की असमय मौत के बाद टूटे नहीं; मजबूती से उभरे
विमान हादसे में अजित पवार की मौत; ममता बनर्जी और खरगे ने की जांच की मांग
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए