Live Updates

Agriculture Sector, Budget 2021 News in Hindi: बजट में किसानों के लिए बड़ी सौगात, 75,100 करोड़ का एमएसपी

Updated:
विज्ञापन

Agriculture Sector Budget 2021 News in Hindi, Indian Budget 2021 Farmer: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2021-22 का बजट पेश कर रही हैं. इस बजट में कृषि सेक्टर को कई बड़े ऐलानों की उम्मीद है. जाहिर है, किसानों का आंदोलन अब भी जारी है. ऐसे में इसका असर बजट पर भी दिख सकता है. माना जा रहा है कि इस बार के बजट में नाराज चल रहे किसानों और कृषि सेक्टर के लिए केंद्र सरकार कुछ बड़े ऐलान कर सकती है. बजट से जुड़ी हर जानकारी के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ..

विज्ञापन

किसानों को 75 हजार 60 करोड़ का भुगतान किया गया

वित्त मंत्री ने बताया कि साल साल 2013-14 में गेंहू के लिए किसानों को 33,874 करोड़ का भुगतान किया था. जो 2019-20 में 62802 करोड़ की गई. और 2020-21 में किसानों को 75 हजार 60 करोड़ का भुगतान किया है.

देश में बनेंगे 5 बड़े फिशिंग हब

अपने बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड का ऐलान, कहा- देश में बनेंगे 5 बड़े फिशिंग हब

किसानों के कर्ज के लिए 16.5 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में किसानों के कर्ज के लिए 16.5 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान

किसानों की आय दोगुनी होगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी.

गेहूं की एमएसपी डेढ़ गुना की गई

वित्त मंत्री ने कहा कि, गेहूं उगाने वाले किसानों की संख्या मे्ं इजाफा हुआ है. गेहूं की एमएसपी डेढ़ गुना की गई है. बीते 7 साल में किसानों से दोगुने से ज्यादा धान खरीदा गया है.

बजट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान

बजट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान, वित्त मोत्री ने कहा कि, अन्नदाताओं को उनकी फसल के लिए एमएसपी से डेढ़ गुना ज्यादा कीमत दी जाएगी, किसानों को 75 हजार करोड़ रुपये दिए गए है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola