Agnipath Scheme: 4 साल के लिए सेना में भर्ती होंगे ‘अग्निवीर', आकर्षक वेतन और भत्ता, देखें खास बातें

New Delhi: Union Defence Minister Rajnath Singh with three services' chiefs General Manoj Pande (Army), Air Chief Marshal VR Chaudhari and Admiral R Hari Kumar (Navy) during a press conference at National Media Center, in New Delhi, Tuesday, June 14, 2022. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI06_14_2022_000175B)
देशभर से मेरिट के आधार पर युवाओं की भर्ती होगी, 10 वीं और 12वीं के छात्र कर सकेंगे आवेदन. युवाओं को 30,000 प्रति माह और चौथे वर्ष में 40,000 प्रति माह तक का आकर्षक मासिक पैकेज दिया जाएगा.
भारत सरकार ने मंगलवार को सेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती के लिए एक नयी अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) का ऐलान किया. इसके तहत 4 साल के लिए युवाओं को सेना में भर्ती किया जाएगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया के समक्ष इसका ऐलान किया. इस योजना के बारे में आपको हम यहां पूरी जानकारी देने वाले हैं.
* अग्निपथ योजना के तहत 17.5 से 21 वर्ष की आयु के युवा आवेदन कर सकते हैं. उनकी सेवा 4 साल के लिए होगी. इस दौरान उन्हें कठोर सैन्य प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.
* देशभर से मेरिट के आधार पर युवाओं की भर्ती होगी, 10 वीं और 12वीं के छात्र कर सकेंगे आवेदन.
* युवाओं को 30,000 प्रति माह और चौथे वर्ष में 40,000 प्रति माह तक का आकर्षक मासिक पैकेज दिया जाएगा.
* 4 साल पूरे होने पर सभी उम्मीदवारों के लिए एक समग्र वित्तीय पैकेज, ‘सेवा निधि’ का भी प्रावधान है.
आर्थिक पैकेज
* मासिक वेतन के 30 प्रतिशत हिस्से का योगदान, सरकार द्वारा भी समान राशि का योगदान होगा.
* 4 साल बाद आयकर से मुक्त 10.04 लाख की संयुक्त निधि और ब्याज का लाभ.
* 4 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सभी उम्मीदवार सेवा निधि के पात्र होंगे.

शहीद होने पर
* 48 लाख का गैर अंशदायी जीवन बीमा कवर
* सेवा के दौरान मृत्यु होने पर 44 लाख रुपये की अतिरिक्त अनुग्रह राशि
* 4 साल तक सेवा न किये गये हिस्से का भी भुगतान परिवार वालों को दिया जाएगा.
Also Read: Agnipath Recruitment Scheme: राजनाथ सिंह ने किया अग्निपथ स्कीम का ऐलान, शॉर्ट टर्म के लिए होगी बहालीविकलांगता की क्षतिपूर्ति
100 फीसदी विकलांगता पर 44 लाख, 75 प्रतिशत पर 25 लाख और 50 प्रतिशत विकलांगता पर 15 लाख रुपये.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




