अफगान के लोग ही तय करें अपना भविष्य, ताजिकिस्तान-उज्बेकिस्तान एनएसए से मिले अजीत डोभाल, इन बातों पर बनी सहमति

Updated at : 10 Nov 2021 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
अफगान के लोग ही तय करें अपना भविष्य, ताजिकिस्तान-उज्बेकिस्तान एनएसए से मिले अजीत डोभाल, इन बातों पर बनी सहमति

अफगानिस्तान पर क्षेत्रीय सुरक्षा वार्ता से पहले अजित डोभाल के साथ ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के एनएसए के साथ हुई बैठक में साफ हो गया है कि अफगानिस्तान की नयी सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त करने से पहले देश के भीतर स्वयं को वैध बनाने का प्रयास करना चाहिए.

विज्ञापन

अफगानिस्तान संकट को लेकर एशिया के प्रमुख देशों के साथ आज क्षेत्रीय सुरक्षा पर एक वार्ता आझ होनी है. बैठक में रुस, ईरान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान समेत कई और देश शामिल हो रहे है. लेकिन क्षेत्रीय सुरक्षा वार्ता से पहले मंगलवार को अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर एनएसए लेवल की मीटिंग हुई. जिसमें एनएसए अजीत डोभाल ने उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान के अपने समकक्षों से मुलाकात की.

गौरतलब है कि 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से वहीं के हालत खराब हो गये है. इसका असर कई और देशों पर भी पड़ रहा है. इसी कड़ी में अफगानिस्तान से आतंकवादी खतरों को लेकर पडोसी देश बैठक कर रहे हैं. वहीं, बैठक में ताजिकिस्तान के एनएसए नसरुल्लो राहमतजन महमूजदा ने अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में दोनों पक्षों की ओर से रक्षा, सीमा प्रबंधन और आपसी सहयोग समेत कई और मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि अफगानिस्तान का भविष्य वहां के लोगों को खुद तय करना होगा. इसके अलावा दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान में विकास कार्यो में अपनी भूमिका निभाने पर भी सहमति जताई.

गौरतलब है कि अफगानिस्तान पर क्षेत्रीय सुरक्षा वार्ता से पहले अजित डोभाल के साथ ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के एनएसए के साथ हुई बैठक में साफ हो गया है कि अफगानिस्तान की नयी सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त करने से पहले देश के भीतर स्वयं को वैध बनाने का प्रयास करना चाहिए.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola