Aditya L1 Updates: आदित्य एल1 ने ली सेल्फी, इसरो ने शेयर की ये खास तस्वीर, आप भी देखें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Sep 2023 1:00 PM

विज्ञापन

Aditya L1 Updates: सेल्फी में आदित्य एल1 के कई उपकरण नजर आ रहे हैं. इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसे साझा किया है. देखें ये खास तस्वीर

विज्ञापन

Aditya L1 Updates: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के सौर मिशन आदित्य एल1 के बारे में सभी जानना चाहते हैं. इस बीच इसरो की ओर से ताजा जानकारी शेयर की गई है. बताया गया है कि आदित्य एल1 ने एक सेल्फी ली है. इस सेल्फी में आदित्य एल1 के कई उपकरण नजर आ रहे हैं. इसरो ने सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया है. यह सेल्फी आदित्य एल1 में लगे कैमरे में कैद हुई है.

आपको बता दें कि आदित्य एल1 को दो सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था. 128 दिन की अंतरिक्ष की यात्रा पूरी करने के बाद आदित्य एल1 को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैग्रेंजियन पॉइंट के हेलो ऑर्बिट में स्थापित करने का काम किया जाएगा. आदित्य एल1 पर लगे पेलोड सूरज की रोशनी, प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र की स्टडी करेंगे.

आदित्य एल-1 की पृथ्वी की कक्षा से संबंधित दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी

इससे पहले देश के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल1’ की पृथ्वी की कक्षा से संबंधित दूसरी प्रक्रिया गत मंगलवार तड़के सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यह जानकारी दी थी. इसरो के मुताबिक, कक्षा संबंधी दूसरी प्रक्रिया को बेंगलुरु स्थित इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) से अंजाम दिया गया. अंतरिक्ष एजेंसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि पृथ्वी की कक्षा से संबंधित दूसरी प्रक्रिया (ईबीएन#2) आईएसटीआरएसी, बेंगलुरु से सफलतापूर्वक निष्पादित की गई. मॉरीशस, बेंगलुरु और पोर्ट ब्लेयर में आईएसटीआरएसी/इसरो के केंद्रों ने इस अभियान के दौरान उपग्रह की निगरानी की. प्राप्त की गई नयी कक्षा 282 किलोमीटर x 40225 किलोमीटर है.

Also Read: Aditya L1: भारत से पहले इन देशों ने भी भेजे सूर्य यान, जानिए दूसरे सोलर मिशन से कितना अलग है आदित्य एल1

इसरो ने बताया कि ‘आदित्य एल1’ की पृथ्वी की कक्षा से संबंधित तीसरी प्रक्रिया 10 सितंबर, 2023 को भारतीय समयानुसार देर रात लगभग ढाई बजे निर्धारित है. ‘आदित्य एल1’ पहली भारतीय अंतरिक्ष आधारित वेधशाला है, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर स्थित पहले सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु (एल-1) में रहकर सूरज के बाहरी वातावरण का अध्ययन करेगी.

जलवायु परिवर्तन से निपटने की योजना में भारत कर सकता है मदद

इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर कह चुके हैं कि भारत के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ के सफल प्रक्षेपण के साथ देश कुछ पूर्वानुमान मॉडल विकसित कर सकता है और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए एक योजना तैयार कर सकता है. श्रीहरिकोटा से आदित्य उपग्रह को ले जाने वाले पीएसएलवी-सी57 की सफल उड़ान के बाद नायर ने कहा था कि विभिन्न घटनाओं को समझने के लिए सौर सतह का अध्ययन करना बहुत महत्वपूर्ण है जो ‘‘हमारी स्थानीय मौसम स्थितियों को तुरंत प्रभावित करती हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola