राहुल गांधी पर प्रमोद आचार्य का बड़ा कटाक्ष, कहा- '15 साल में कर दिया 150 साल पुरानी पार्टी को खत्म'

Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Dec 2024 12:30 AM

विज्ञापन

Acharya Pramod on Rahul Gandhi

Acharya Pramod on Rahul Gandhi: पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 150 साल पुरानी पार्टी कांग्रेस को 15 साल में खत्म कर दिया. जल्द ही वो इंडिया गठबंधन का भी पिंडदान करेंगे.

विज्ञापन

Acharya Pramod on Rahul Gandhi: कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने 150 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी को 15 साल में खत्म कर दिया है. कांग्रेस वो पार्टी है जिसने स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ा योगदान दिया है, लेकिन महज 15 सालों में राहुल गांधी ने इसे खत्म कर दिया है. आचार्य प्रमोद ने यह भी कहा कि जल्द ही राहुल गांधी कांग्रेस के अंतिम संस्कार की तरह ही इंडिया गठबंधन का भी पिंडदान करेंगे.

राहुल गांधी पर बड़ा कटाक्ष

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि ‘राहुल गांधी इतने बड़े नेता हैं कि उन्होंने इतना बड़ा काम किया है. 150 साल पुरानी पार्टी कांग्रेस को खत्म करने में उन्हें 15 साल लगे. प्रमोद आचार्य ने कहा कि उन्होंने इतना बड़ा काम किया जो अंग्रेज भी नहीं कर सके. उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस को खत्म कर उसका अंतिम संस्कार करने वाले राहुल गांधी जल्द ही इंडिया अलायंस का भी पिंडदान करेंगे.’

पहले भी राहुल गांधी पर आचार्य प्रमोद कर चुके हैं कटाक्ष

यह कोई पहला मौका नहीं है जब पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है. इससे पहले भी वो कई बार बड़े कटाक्ष कर चुके हैं. रविवार को उन्होंने कहा कि ‘अब कांग्रेस खत्म हो चुकी है. विपक्ष इंडिया गठबंधन ने अपना नेता राहुल गांधी को बनाया है. उन्होंने कहा कि मैं मेरी बात नोट कर लेना, जिस तरह राहुल गांधी ने कांग्रेस का अंतिम संस्कार किया, उसी तरह इस इंडिया गठबंधन का बहुत जल्द वो पिंडदान कर देंगे.’

Also Read: Bashar Al Assad: कहां गया बशर अल-असद का विमान? रडार में नहीं आ रहा लोकेशन, टारगेट के हो रहे दावे

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola