Breaking News: जम्मू कश्मीर- डोडा में हालत गंभीर, 19 घर को कराया गया खाली, बढ़ रही हैं दरारें

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: सुप्रीम कोर्ट में 2002 के गुजरात दंगों से संबंधित बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को सेंसर करने से केंद्र सरकार को रोकने के निर्देश की मांग वाली याचिका पर सुनवाई आज हुई. बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का चुनावी अभियान आज से शुरू होगा. इसके अलावा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बीजेपी ने सांसदों को बजट की ब्रीफिंग दी.

विज्ञापन

डोडा में हालात गंभीर

जम्मू कश्मीर के डोडा में हालत बिगड़ रही हैं. घरों में दरारें पड़ती जा रही हैं. डोडा के डीएम अतहर अमीन जरगर ने बताया कि बीती रात स्थिति गंभीर हो गई थी. अभी तक 19 घर, एक मस्जिद और एक मदरसे को खाली किया जा चुका है. इस इलाके में रेड अलर्ट जारी किया है. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण को एक रिपोर्ट भेजी गई है, वे आगे की जांच करेंगे. अगर समस्या बढ़ेगी तो और घरों को खाली कराया जाएगा.

दो अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने आज यानी शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़-संपत नेहरा अपराध सिंडिकेट के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

तुर्भे डंपिंग यार्ड में भीषण आग

नवी मुंबई के तुर्भे डंपिंग यार्ड में भीषण आग लग गई है. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंच गई हैं. आग पर काबू पाने का काम तेजी से चल रहा है.

एनपीपी ने जारी किया घोषणापत्र

मेघालय विधानसभा चुनाव को लेकर नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने आज पार्टी का चुनावी घोषणापत्र- पीपुल्स डॉक्यूमेंट- विजन 2023-28 जारी कर दिया है.

जमींदोज हो रहा है डोडा!

उत्तराखंड के जोशीमठ की तरह जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले में कई घरों में दरारें आ गई हैं. डोडा के डीएम अतहर अमीन जरगर ने बताया कि दिसंबर में एक घर में दरार की सूचना मिली थी. कल तक 6 इमारतों में दरारें आ गई थीं, लेकिन अब ये दरारें बढ़ने लगी हैं. यह क्षेत्र धीरे-धीरे डूब रहा है. सरकार जल्द से जल्द समाधान निकालने की कोशिश कर रही है.

त्रिपुरा में और भी बड़े वोटों के अंतर से जीतेगी बीजेपी- हिमंता

त्रिपुरा के सूर्यमणि नगर में असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, बीजेपी इस बार त्रिपुरा में और भी बड़े वोटों के अंतर से जीतेगी. कांग्रेस और वाम दोनों शून्य हैं, इसलिए वे एक शून्य तक जोड़ेंगे. राज्य में कांग्रेस और सीपीएम का सफाया हो जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola