Aaj Ka Mausam : 28 अगस्त को इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया 7 दिन के लिए अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Heavy Rain Alert in Many States

कई राज्यों में बारिश की संभावना : Photo-PTI

Aaj Ka Mausam : जम्मू-कश्मीर में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. हालांकि, अगले 6-7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. यहां जानें मौसम विभाग की ओर से वेदर को लेकर क्या जानकारी शेयर की गई है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 30 अगस्त तक छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. बिहार में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक जबकि झारखंड में 29 व 30 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़ में 28 अगस्त को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, अगले 7 दिनों तक इस क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की भी संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 29 अगस्त तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, केरल, माहे और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है. 28 अगस्त को आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है. तटीय कर्नाटक में 28 अगस्त से 2 सितंबर तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है. 28 अगस्त को तटीय कर्नाटक में भी बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, अगले 2-3 दिनों तक इस पूरे क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है.

कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

गुजरात, कोंकण और गोवा में भारी बारिश की संभावना

अगले 7 दिनों तक गुजरात, कोंकण और गोवा, तथा मध्य महाराष्ट्र में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.  मराठवाड़ा में 28 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 28 अगस्त को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Rain Alert: 27 अगस्त से 3 सितंबर तक इन राज्यों में बहुत भारी बारिश, 7 दिनों का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के अलावा यहां होगी भारी बारिश

अगले 7 दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर और पंजाब में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.  पश्चिमी राजस्थान में 29 से 31 अगस्त तक और उत्तर प्रदेश में 1 से 2 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है. उत्तराखंड में 28 और 29 अगस्त के साथ-साथ 1 और 2 सितंबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

अरुणाचल प्रदेश के अलावा इन पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के आसार

28 से 30 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 7 दिनों तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग की ओर से वेदर को लेकर दी गई जानकारी के लिए: यहां क्लिक करें

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola