Rain Alert: 27 अगस्त से 3 सितंबर तक इन राज्यों में बहुत भारी बारिश, 7 दिनों का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Aug 2025 5:17 PM
Rain Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी
Rain Alert: देश के कई राज्यों में आगामी दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर अगले 6 से 7 दिनों के दौरान भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, केरल और तटीय कर्नाटक में 28 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है.
Rain Alert: देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है. उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर अगले 6 से 7 दिनों के दौरान भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. असम और मेघालय, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पंजाब, रायलसीमा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तराखंड, विदर्भ और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
इन राज्यों में जोर पकड़ सकती है बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, केरल और तटीय कर्नाटक में कल यानी (28 अगस्त) तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर आज (27 अगस्त) को अत्यंत भारी बारिश जारी रह सकती है. वहीं आज से जम्मू और कश्मीर में बारिश की गतिविधियों में अचानक से कमी आ सकती है. हालांकि, अगले 6 से 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, केरल और तटीय कर्नाटक में कल (28 अगस्त) को भारी बारिश होने की संभावना है.
27 अगस्त से 1 सितंबर तक मध्य प्रदेश और बिहार में भारी बारिश (Bihar Rain Alert)
मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 से 30 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 30 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान बिहार में भारी बारिश की संभावना है. 29 और 30 अगस्त को झारखंड, 27 और 28 अगस्त को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 27 अगस्त को ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है.
27 से 29 अगस्त तक कर्नाटक और तेलंगाना में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना
आईएमडी के मुताबिक 27 से 29 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, केरल और माहे, तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की की संभावना है. 27 और 28 अगस्त को आंतरिक कर्नाटक, 27 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान रायलसीमा और तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. 27 और 28 अगस्त को तटीय कर्नाटक में बहुत भारी वर्षा, 27 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
27 और 28 अगस्त को महाराष्ट्र में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में और 28 अगस्त को मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 27 अगस्त को कोंकण में बहुत भारी वर्षा हो सकती है. वहीं, 27 और 28 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है.
अगले 7 दिनों तक राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश
अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 27 अगस्त को जम्मू और कश्मीर, पंजाब में बारिश की संभावना है. 29 से 31 अगस्त के दौरान पश्चिमी राजस्थान में बारिश, 1 और 2 सितंबर को उत्तर प्रदेश और 28 और 29 अगस्त से लेकर 1 और 2 सितंबर को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
28 से 30 अगस्त असम-मेघालय में भारी बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 28 से 30 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान इन राज्यों के कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










