Aaj Ka Mausam : 26 अगस्त को इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया 7 दिन के लिए अलर्ट

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट. फोटो: पीटीआई
Aaj Ka Mausam: उत्तर-पश्चिम भारत में 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद बारिश में कमी आ सकती है. इसके अलावा, गुजरात में 30 अगस्त तक और राजस्थान में 27 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है. जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. 26 अगस्त को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में बारिश हो सकती है. 26 से 27 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश के आसार हैं. वहीं 26 से 27 अगस्त को हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है.
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के अलावा यहां होगी भारी बारिश
विभाग के अनुसार, 29 और 30 अगस्त को उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. 29 से 31 अगस्त को उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा, अगले 7 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में और अगले 3 दिनों में आसपास के मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उसके बाद के 4 दिनों में केवल छिटपुट बारिश होने की संभावना है.
छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलावा यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. 27 और 29 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश हो सकती है. 29 से 31 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं. 30 और 31 अगस्त को झारखंड में बारिश हो सकती है. इसके अलावा 28 से 30 अगस्त के बीच विदर्भ के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं. अगले 7 दिनों के दौरान इस पूरे क्षेत्र में गरज-चमक और बिजली के साथ ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: अगले 72 घंटे बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना
आईएमडी के अनुसार, अगले 7 दिनों तक गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना है. 26 से 27 अगस्त के बीच कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. इसके अलावा, 27 से 30 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




