Aaj ka Mausam : भारी बारिश का अलर्ट, अगले 2 दिन होगी आफत की बारिश, मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Oct 2025 5:51 AM
5 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम का हाल? जानें
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 से 7 अक्टूबर के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जिसकी अधिकतम तीव्रता 6 अक्टूबर को रहने की संभावना है.
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश और 6 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है. झारखंड में 5 अक्टूबर को जबकि बिहार में 6 अक्टूबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. साथ ही, अगले 4-5 दिनों तक पूर्वी भारत में तूफान और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
उत्तर-पश्चिम भारत में 5 से 7 अक्टूबर तक तूफान व व्यापक वर्षा होगी. 6-7 अक्टूबर को उत्तराखंड में भारी बारिश, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर सहित कई क्षेत्रों में 6 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश के आसार हैं. वहीं, कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र और कच्छ में 8 अक्टूबर को जबकि गुजरात क्षेत्र में 8 और 9 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
झारखंड के 11 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने झारखंड के 11 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी की है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. रांची मौसम केंद्र के अनुसार, 5 अक्टूबर को चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.
जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ रविवार से जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव से 5 से 7 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि ऊंचे इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है. यह मौसम गतिविधि 5 अक्टूबर की रात से शुरू होकर 7 अक्टूबर की सुबह तक जारी रह सकती है, जिससे स्थानीय मौसम में ठंड और नमी बढ़ सकती है.
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना
अरुणाचल प्रदेश में 5 और 7-9 अक्टूबर को, असम और मेघालय में 5, 8 और 9 अक्टूबर को, नागालैंड में 7-10 अक्टूबर के बीच, मणिपुर में 8 और 9 अक्टूबर को जबकि मिजोरम में 8 अक्टूबर को भारी वर्षा होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










